हारून लोगार्ट बने अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट लीग के आयुक्त, नए क्रिकेट टूर्नामेंट की करेंगे शुरूआत
अमेरिका में क्रिकेट की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए बहुत से प्रयास किए जा रहे है। इसके लिए अअमेरिका की राष्ट्रीय क्रिकेट लीग (एनसीएल) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्व सीईओ हारून लोर्गट को अपना आयुक्त नियुक्त किया है।
- Written By: प्रिया जैस
हारून लोर्गाट (सौजन्य-आईसीसी)
वाशिंगटन: अमेरिका में क्रिकेट की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए बहुत से प्रयास किए जा रहे है। इसके लिए राष्ट्रीय क्रिकेट को बढ़ावा दिया जा रहा है और इसके लिए अमेरिका क्रिकेट के एक नए प्रारूप की भी शुरूआत करने जा रहा है।
इस दौरान अमेरिका की राष्ट्रीय क्रिकेट लीग (एनसीएल) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्व सीईओ हारून लोर्गट को अपना आयुक्त नियुक्त किया है। इस लीग का उद्देश्य अमेरिका में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाना है।
हारून लोगार्ट का अनुभव
पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर लोर्गट ने 2008 से 2012 तक आईसीसी के सीईओ के रूप में कार्य किया। उनके मार्गदर्शन में तीन विश्व कप का आयोजन हुआ और उन्होंने अंपायरों के फैसले की समीक्षा प्रणाली (डीआरएस), भ्रष्टाचार विरोधी उपायों के विस्तार और एसोसिएट देशों में क्रिकेट के विकास जैसे कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सम्बंधित ख़बरें
फिर पकड़े गए किंग कोहली? जर्मन हसीना की फोटो पर किया लाइक, फैंस बोले- अब अनुष्का से कौन बचाएगा
IPL ने बदली बिहार क्रिकेट की तस्वीर, छोटे शहरों से निकलकर चमक रहे नए सितारे; ये खिलाड़ी लिख रहे अब नई कहानी
NADA की नई RTP लिस्ट जारी, अभिषेक शर्मा-अक्षर पटेल की एंट्री; क्रिकेट समेत कई खेलों के दिग्गज शामिल
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग कैंप में पहुंचे Sunil Chhetri, हार्दिक पांड्या ने भेंट की जर्सी
यह भी पढ़ें- एक ही गेंदबाज ने ले लिए 10 के 10 विकेट, टेस्ट में यह कारनामा कर अनिल कुंबले की कर ली बराबरी
लोर्गट ने एक बयान में कहा, ‘‘मुझे ऐसे परिवर्तनकारी समय में राष्ट्रीय क्रिकेट लीग के साथ यह भूमिका निभाने का सौभाग्य मिला है। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें नए खिलाड़ियों को प्रेरित करने और पूरे अमेरिका में प्रशंसकों को जोड़ने की शक्ति है।”
नए प्रारूप की शुरूआत
हारून लोर्गट के नेतृत्व में एनसीएल अपने पहले ‘सिक्सटी स्ट्राइक्स’ टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा जो 60 गेंदों का एक नया प्रारूप है और इसे आईसीसी से स्वीकृति मिली है। इस टूर्नामेंट का आयोजन चार से 14 अक्टूबर तक डलास विश्वविद्यालय में किया जाएगा जिससे यह किसी विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी करने वाली पहली राष्ट्रीय खेल लीग बन जाएगी। एनसीएल को प्रतिदिन लगभग चार हजार दर्शकों के आने की उम्मीद है।
दिग्गज खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
इस साल लीग में दुनिया भर के शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा होंगे जिनमें शाहिद अफरीदी, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, शाकिब अल हसन, रोबिन उथप्पा, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, क्रिस लिन, एंजेलो मैथ्यूज, कोलिन मुनरो, सैम बिलिंग्स और मोहम्मद नबी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- “तुम्हारा जन्मदिन कब है…?”, आर अश्विन ने रोहित शर्मा से उम्र को लेकर की मजेदार बातचीत
जहीर अब्बास, वसीम अकरम, दिलीप वेंगसरकर, सर विवियन रिचर्ड्स, वेंकटेश प्रसाद, सनथ जयसूर्या, मोइन खान और ब्लेयर फ्रैंकलिन जैसे क्रिकेट के दिग्गज भी मेंटर (मार्गदर्शक) और कोच के रूप में लीग का हिस्सा होंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
