Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

T20 Asia Cup: रनों के मामले में ये हैं 5 सबसे बड़ी जीत, आंकड़ों में दिखा इन टीमों का दबदबा

Asia Cup: अफगानिस्तान ने हांगकांग को एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले में 94 रन से हराया। इसके साथ ही वो टी20 एशिया कप में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली तीसरी टीम बन गई है।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Sep 10, 2025 | 12:12 PM

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Asia Cup Records: अफगानिस्तान ने एशिया कप 2025 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। इस साल एशिया कप में पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला गया। इस मुकाबले में अफगान टीम ने हांगकांग को 94 रन के बड़े अंतर के साथ हराया। अफगानिस्तान के लिए टी20 एशिया कप के लिहाज से बहुत बड़ी जीत साबित हुई।

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 188 रन बनाए। इसके जवाब में हांगकांग की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर सिर्फ 94 रन ही बना सकी। इसी कड़ी में आइए अब टी20 एशिया कप में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली कुछ टीमों के बारे में जान लेते हैं।

पाकिस्तान टॉप पर

एशिया कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है, जिसने साल 2022 में शारजाह में हांगकांग के विरुद्ध 155 रन से जीत दर्ज की थी।

टीम इंडिया

इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर भारतीय टीम है, जिसने साल 2022 में दुबई के मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ 101 रन से मुकाबला जीता था।

अफगानिस्तान

एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने अपना दम दिखाते हुए पहली बार एशिया कप में क्वालीफाई करने वाली टीम हांगकांग को 94 रन से बड़े अंतर से शिकस्त दी। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने टी20 एशिया कप में तीसरे सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

यूएई

यूएई की टीम साल 2016 में ओमान को 71 रन से शिकस्त दे चुकी है। यह टीम फेहरिस्त में चौथे पायदान पर है।

अफगानिस्तान

जबकि हांगकांग को साल 2016 में 66 रन से मात देने वाली अफगानिस्तान की टीम पांचवें स्थान पर भी है।

Asia Cup 2025 के पहले मुकाबले  का हाल

शेख जायद स्टेडियम में 9 सितंबर को खेले गए इस मुकाबले की बात करें, तो अफगानिस्तान के लिए सेदिकुल्लाह अटल ने 52 गेंदों में तीन छक्कों और छह चौकों की मदद से 73 रन की नाबाद पारी खेली। इनके अलावा, मोहम्मद नबी ने 33, जबकि अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 53 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से आयुष शुक्ला और किंचित शाह को दो-दो विकेट हाथ लगे।

ये भी पढ़ें: न्यूलीलैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, कीवी टीम में दिखेगा नया जोश

इसके जवाब में हांगकांग खराब शुरुआत के बाद सिर्फ 94 रन ही बना सकी। बाबर हयात (39) और कप्तान यासिम मुर्तजा (16) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारूकी और गुलबदीन नायब ने दो-दो विकेट हासिल किए।

एजेंसी इनपुट के साथ

Five biggest wins terms of runs in t20 format asia cup

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 10, 2025 | 12:12 PM

Topics:  

  • Afghanistan Cricket Team
  • Asia Cup
  • Indian Cricket Team
  • Pakistan Cricket Team
  • Sri Lanka Cricket Team

सम्बंधित ख़बरें

1

Asia Cup 2025: गिल का ‘बिछड़ा’ दोस्त, अब करेगा भारत पर वार, UAE को मिला खास हथियार

2

Asia Cup 2025: रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ अजमतुल्लाह उमरजई का नाम, बने अफगानिस्तान के ऐसे पहले खिलाड़ी

3

एशिया कप से पहले श्रीलंका का मास्टरस्ट्रोक, लंबे अंतराल के बाद स्टार खिलाड़ी की टीम में एंट्री

4

Asia Cup 2025: अफगान गेंदबाजों के तूफान में उड़ा हांगकांग, पहले मुकाबले में दर्ज की बड़ी जीत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.