Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोहली के पब मैनेजर की छोटी सी गलती पड़ी भारी, बाकी रेस्टोरेंट के लिए मिल गया सबक

बेंगलुरु पुलिस ने 6 जुलाई की रात तीन-चार पब्स पर कार्रवाई की है, जिन पर देर रात डेढ़ बजे तक पब खुला रखने का आरोप है। इन पब्स में टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का वन 8 कम्यून पब भी शामिल है। पुलिस ने पब के मैनेजर पर FIR दर्ज की है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Jul 09, 2024 | 02:50 PM

वन 8 कम्यून पब पर FIR (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

बेंगलुरु: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतकर भारत लौटे टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए बुरी खबर है। उनके मालिकाना हक वाले बेंगलुरु में स्थित पब पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस पब के मैनेजर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जिसके बाद अब कोहली के अन्य रेस्टोरेंट जरूर इस घटना से  सबक लेंगे।

दरअसल, बेंगलुरु के एमजी रोड पर स्थित विराट कोहली के वन8 कम्यून पब के मैनेजर पर पुलिस से एफआईआर दर्ज की है। यह पब देर रात तक खुला था और तेज आवाज में गाना बजाया जा रहा था। नियम के अनुसार बेंगलुरु में पब रात एक बजे तक खुले रहते हैं, लेकिन यह रात 1:20 तक खुला था। इसी वजह से इस पर कार्रवाई हुई है। इससे पहले कोहली के मालिकाना वाले किसी भी रेस्टोरेंट पर ऐसा केस नहीं हुआ है। ऐसे में अब यह एक सबक बन गया है।

पुलिस ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 6 जुलाई की रात को यह पब्स कथित तौर पर 1:20 बजे तक खुले थे, जो कि नियमों के खिलाफ है। इसी वजह से इन पब्स पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जहां विराट कोहली का पब वन 8 कम्यून पब के खिलाफ भी FIR हुई है। पब के मैनेजर पर FIR दर्ज की गई है।

Karnataka | FIR registered against Virat Kohli owned One8 Commune in Bengaluru’s MG road. We have booked around 3-4 pubs for running late till 1:30 am last night. We received complaints of loud music being played. Pubs were allowed to remain open only till 1 am and not beyond… — ANI (@ANI) July 9, 2024

बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि उन्होंने 6 जुलाई की रात तीन-चार पब्स पर कार्रवाई की है, जिन पर देर रात डेढ़ बजे तक पब खुला रखने का आरोप है। साथ ही तेज आवाज में गाना बजाने की शिकायत भी थी। नियम के अनुसार पब्स को सिर्फ रात एक बजे तक खुला रखने की अनुमति है।

जानकारी के लिए बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस समय विराट कोहली परिवार के साथ लंदन में हैं। वह इस समय अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं। हाल ही में उनके बेटे अकाय ने जन्म लिया है, जिसके साथ वह ज्यादा समय बिताना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे रोहित और विराट, केएल राहुल को मिल सकती है कमान

ज्ञात हो कि टी20 विश्व कप 2024 कोहली के लिए कुछ खास नहीं रहा। वह टूर्नामेंट में ज्यादा रन नहीं बना पाए। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में उन्होंने धमाल मचाया और भारत की जीत के हीरो रहे। फाइनल मैच में उनके बल्ले से 76 रन की पारी निकली, वो भी उस समय जब भारत की पारी लड़खड़ा गई थी। इस शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला।

Fir against the manager of virat kohli one 8 commune pub in bangalore

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2024 | 12:47 PM

Topics:  

  • Virat Kohli

सम्बंधित ख़बरें

1

चिन्नास्वामी में फिर दिखेगा विराट कोहली का क्रेज, दिल्ली का मैच अलूर से RCB के ग्राउंड पर हुआ शिफ्ट

2

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए भारत पहुंचे विराट कोहली, जानें कब और कहां खेला जाएगा दिल्ली का मुकाबला

3

‘फुटबाल सम्राट’ मेसी से मिलेंगे ‘क्रिकेट किंग’ कोहली! लंदन से भारत लौटे विराट, हाई हुआ फैंस का जोश

4

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए संभावित स्क्वॉड का हुआ ऐलान, विराट और पंत खेलेंगे टूर्नामेंट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.