अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान एक और खिलाड़ी पर लगा जुर्माना, इस खिलाड़ी को हुआ नुकसान
अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 232 रनों से बड़ी जीत हासिल की। इस बड़ी जीत के बाद अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी पर जुर्माना लगाया गया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अफगानिस्तान टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज पर जुर्माना लगाया गया है। अफगानिस्तान ने दूसरा वनडे मुकाबले में 232 रनों से जीत हासिल की। रनों के लिहाज से अफगानिस्तान ने सबसे बड़ी जीत हासिल की। इस बड़ी जीत के बाद अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी पर जुर्माना लगाया गया।
फजलहक फारूकी पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। फारूकी पर आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया। यह उल्लंघन खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के अंतर्गत आता है जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने से संबंधित है।
यह घटना गुरुवार को जिम्बाब्वे की पारी के 5वें ओवर में हुई जब फारूकी की क्रेग इरविन के खिलाफ पगबाधा की अपील को ठुकरा दिया गया और उन्होंने इसका विरोध किया। मैच में डीआरएस उपलब्ध नहीं है, इसके बावजूद फारूकी ने रिव्यू का इशारा किया। फारूकी के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमैरिट अंक भी जोड़ दिया गया जिनका यह 24 महीने में पहला उल्लघंन था। उन्होंने मैच रैफरी एंडी पाइक्रोफ्ट द्वारा प्रस्तावित यह जुर्माना स्वीकार कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
ZIM vs AFG: राशिद के सत्ते से अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दी मात, पहली पारी में मिली थी बढ़त पर दूसरी पारी में हुए फुस्स
अफगानिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, 2019 के बाद किया बड़ा कारनामा; जिम्बाब्वे में पहली बार हुआ ऐसा
जिम्बाब्वे के तीन बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, रन देखकर उड़े अफगानिस्तान के होश; एक साथ बने कई रिकॉर्ड्स
हरारे में लहराया अफगानी झंडा, गजनफर के पंजे से अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को वनडे सीरीज में दी मात
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
मैच का हाल
हरारे में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 6 विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए सेदिकुल्लाह ने 104 रनों की पारी खेली। सेदिकुल्लाह ने 8 चौके और 4 छक्के के साथ 104 रनों की पारी खेली। वहीं अब्दुल मलिक ने 84 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 191 रनों की साझेदारी की।
जवाब में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम महज 54 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिम्बाब्वे के लिए शॉन विलियम्स ने 16 और सिकंदर रजा ने 19 रन बनाए। जिम्बाब्वे के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। जबकि 4 बल्लेबाज खाता खोलने में भी नाकाम रहे। अफगानिस्तान के लिए नवीद जदरान ने 3, ए एम गजनफर ने 3, फजलहक फारूकी ने 2 और ओमरजई ने 1 विकेट लेकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया।
