दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, अब इन तीन विदेशी खिलाड़ियों ने भी IPL खेलने से किया मना
दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल दोबारा शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क, फाफ डु प्लेसिस के साथ डोनोवन फरेरा भी इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
दिल्ली कैपिटल्स की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आईपीएल को दोबारा 17 मई से शुरू किया जा रहा है। टूर्नामेंट को फिर से शुरू होने से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के तीन खिलाड़ी तत्काल प्रभाव से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद दिल्ली के प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें भी खत्म होते नजर आ रही है। दिल्ली के लिए मैच विनर खिलाड़ी रहे मिचेल स्टार्क और फाफ डु प्लेसिस ने भारत आने से मना कर दिया।
इन दो खिलाड़ियों के अलावा डोनोवन फरेरा भी टीम के साथ नहीं जुडेंगे। उन्होंने भी भारत आने से मना कर दिया। ये तीन खिलाड़ी अब इस सीजन के लिए पूरी तरह से बाहर हो गए हैं। इन तीन खिलाड़ियों के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स भी अब केवल लीग मैचों तक ही उपलब्ध रहेंगे। अगर दिल्ली की टीम अगले राउंड में पहुंचती है तब कई स्टार खिलाड़ियों के बिना ही मैदान पर उतरना होगा।
मुस्ताफिजुर भी नहीं हो सकेंगे शामिल
इसके अलावा जैक फ्रेजर मैकगर्क को पहले ही बाहर कर दिया था। उनकी जगह बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को शामिल किया गया था। हालांकि, अब ऐसी खबरें आ रही है कि वो भी दिल्ली की टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे। क्योंकि बांग्लादेश को यूएई के खिलाफ टी20 मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में दिल्ली की मुश्किलें बढ़ते जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
स्टार्क ने धर्मशाला के मैच के बाद ही भारत आने से कर दिया था मना
ऑस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, स्टार्क ने टीम को बताया है कि वह धर्मशाला में मैच का हिस्सा होने के एक सप्ताह बाद फ्रेंचाइजी से नहीं जुड़ेंगे। उन्होंने यह फैसला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को देखते हुए लिया था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 11 जून से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। अब तक खेले गए 11 मुकाबले में स्टार्क ने 26.14 की औसत से 14 विकेट लिए हैं।
BCCI ने बढ़ाई फ्रेंचाइजियों की टेंशन, इन खिलाड़ियों को रिलीज करने का दिया आदेश
चोट के फाफ डु प्लेसिस भी नहीं आएंगे भारत
साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस चोट के कारण दोबारा से टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे। वो चोट के चलते भी कुछ मैच से बाहर रहे थे। अब उन्होंने भी पुष्टि कर दी है कि वो इस सीजन अब नहीं खेल पाएंगे। वहीं उनके साथ साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी फरेरा ने भी भारत आने से इनकार कर दिया है।
प्लेऑफ से पहले दिल्ली को लगा करारा झटका
दिल्ली कैपिटल्स से मुख्य खिलाड़ी के बाहर होने के कारण टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के कई मैच विनर खिलाड़ी एक साथ बाहर हो गए हैं। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स 26 तक साउथ अफ्रीका लौट जाएंगे।
