मार-मारकर बना दिया मीम मैटेरियल! इंग्लैंड के डेब्यू पेसर की जमकर हुई धुनाई, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
Sonny Baker's name got a shameful record in his Debut Match: सोनी बेकर ने सात ओवरों में 10.90 की इकॉनमी के साथ 76 रन लुटाए। इस दौरान बेकर एक भी शिकार नहीं कर सके।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
सोनी बेकर और एडन मार्करम (फोटो- सोशल मीडिया)
SA vs ENG: साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच बीते मंगलवार को तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड 7 विकेट के अंतर से करारी शिकस्त दी। वहीं, इंग्लैंड के लिए डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज सोनी बेकर के लिए ये मुकाबला किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। उनके खिलाफ साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए। अब वो इंग्लैंड की ओर से वनडे फॉर्मेट में डेब्यू करते हुए एक ही मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
सोनी बेकर ने नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
सोनी बेकर ने सात ओवरों में 10.90 की इकॉनमी के साथ 76 रन लुटाए। इस दौरान बेकर एक भी शिकार नहीं कर सके। बेकर से पहले यह रिकॉर्ड लियाम डॉसन के नाम था, जिन्होंने साल 2016 में पाकिस्तान के विरुद्ध 70 रन दिए थे। इस लिस्ट में डेविड लॉरेंस तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 1991 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू वनडे मैच में 67 रन लुटाए थे। चौथे स्थान पर जॉर्ज स्क्रिमशॉ का नाम है, जिन्होंने साल 2023 में आयरलैंड के खिलाफ 66 रन दिए थे।
मैच का हाल
लीड्स में खेले गए इस मुकाबले की बात करें, तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम 24.3 ओवरों में महज 131 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने 13 के स्कोर पर बेन डकेट (5) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद जो रूट ने टीम के खाते में 14 रन जोड़े।
सम्बंधित ख़बरें
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
इंग्लैंड का खेमा निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाता रहा। हालांकि, सलामी बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने 48 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 54 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन टीम को शर्मनाक स्थिति से बाहर नहीं निकाल सके। विपक्षी खेमे से केशव महाराज ने सर्वाधिक चार विकेट झटके, जबकि वियान मुल्डर ने तीन शिकार किए।
इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 20.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। एडन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया। मार्करम 55 गेंदों में 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से 86 रन बनाकर आउट हुए।
यह भी पढ़ें: एडन मार्करम का धमाका, दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को पहले वनडे में 7 विकेट से दी करारी शिकस्त
यहां से रिकेल्टन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 59 गेंदों में 31 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है। अगला मैच 4 सितंबर को लंदन में खेला जाएगा।
एजेंसी इनपुट के साथ
