इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर का बयान, कहा- विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना कमजोर होगी टीम इंडिया
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने कहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया कमजोर पड़ जाएगी। टेस्ट सीरीज से पहले इस बयान को इंग्लैंड का इंडिया के खिलाफ माइंग गेम माना जा रहा है।
- Written By: संजय बिष्ट
रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
लंदन: भारत-पाकिस्तान के तनाव के बाद 17 मई के आईपीएल 2025 की दोबारा से शुरुआत हो रही है। बीसीसीआई ने बताया है कि अब मौजूदा सीजन का फाइनल 25 मई को नहीं बल्कि 3 जून को होगा। इसके बाद टीम इंडिया को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है। ये सीरीज 20 जून से शुरु होने वाली है।
इससे पहले भारतीय टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड सीरीज काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। ऐसे में विराट कोहली और रोहित शर्मा की गौरमौजूदगी वाली टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने निशान साधा है।
इंग्लैंड का माइंड गेम
टीम इंडिया पर ये निशान इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोईन अली ने साधा है। उनका मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना टीम इंडिया कमजोर पड़ जाएगी। इंग्लैंड टीम का ये माइंड गेम भी माना जा रहा है, क्योंकि इस सीरीज में सीनियर खिलाड़ी नहीं हैं। ऐसे में मोईन अली की कोशिश होगी कि सीरीज से पहले टीम इंडिया को मानसिक रूप से कमजोर किया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
क्या GT के खिलाफ विराट कोहली ने ‘लांघी लक्षमण रेखा’? अंपायर से हुई तगड़ी बहस, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
GT vs RCB: पाटीदार को आउट देने पर भड़के किंग कोहली, मैदान पर चौथे अंपायर से हुई जोरदार बहस, देखें वीडियो
GT vs RCB: गुजरात टाइटंस के सामने 155 रन पर ढेर हुई RCB, अर्शद खान ने 3 तो होल्डर-राशिद ने झटके 2-2 विकेट
GT vs RCB: विराट कोहली ने T20 क्रिकेट में फिर बजाया अपने नाम का डंका, ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज बने
मोईन अली ने कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में सीरीज के दौरान इंग्लैंड टीम को फायदा मिल सकता है। उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए कहा- विराट कोहली और रोहित शर्मा कई बार इंग्लैंड आ चुके हैं। यहां पर इन दोनों ने काफी मैच खेले हैं। लेकिन पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वो इंग्लैंड में नहीं होंगे।
रोहित-कोहली की गैरमौजूदगी में कमजोर पड़ेगी टीम इंडिया
इसके आगे मोईन ने कहा कि भारत के दो दिग्गज खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड का अपहैंड होगा। पिछली बार रोहित शर्मा इंग्लैंड के दौरे पर आए थे, तब उन्होंने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया था। रोहित और विराट दोनों टीम इंडिया के कप्तानी कर चुके हैं। ऐस में उनका जाना टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
