Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंग्लैंड का दिग्गज गेंदबाज दूसरे टेस्ट से बाहर, प्लेइंग-11 में नहीं मिला मौका

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। इस टीम में जोफ्रा आर्चर को शामिल नहीं किया गया है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jun 30, 2025 | 07:37 PM

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच 2 जुलाई से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है। बर्मिंघम में खेले जाने में इस मैच में इंग्लैंड ने कोई बदलाव नहीं किया है। जोफ्रा आर्चर को इस मुकाबले से पहले टीम में शामिल किया गया था। लेकिन उन्हें अभी प्लेइंग में जगह नहीं दी गई है।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर परिवार में इमरजेंसी के कारण एजबेस्टन में सोमवार के अभ्यास सत्र का हिस्सा नहीं बन पाए। जिसके बाद उन्हें इस टेस्ट मैच के प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को कहा कु तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर परिवार में इमरजेंसी के कारण आज 30 जून, सोमवार को एजबेस्टन में इंग्लैंड टेस्ट टीम के अभ्यास सत्र में शामिल नहीं होंगे। उनके कल (मंगलवार) टीम में फिर से शामिल होने की उम्मीद है।

पिछला टेस्ट 4 साल पहले खेला था

आर्चर पिछले कई वर्षों से अपनी गेंदबाजी वाले हाथ में कोहनी से संबंधित चोट से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपना पिछला टेस्ट मैच चार साल पहले अहमदाबाद में भारत के खिलाफ खेला था। अभी उन्हें वापसी के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए कोई बदलाव नहीं किया है। इंग्लैंड ने इस मैच के लिए भी जीत का कॉम्बिनेशन बरकरार रखा है। टीम मैनेजमेंट कोई बदलाव नहीं करना चाहती है, क्योंकि सभी तेज गेंदबाजों ने पहले मैच में शानदार गेंदबाजी की थी।

सम्बंधित ख़बरें

बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!

वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी

Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?

IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर

ECB ने पटौदी ट्रॉफी का नाम बदलकर गलत किया, दोस्त के अपमान पर भड़के पूर्व खिलाड़ी

सीरीज में 1-0 से आगे है इंग्लैंड

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम 1-0 से आगे है। इंग्लैंड को चौथी पारी में जीत के लिए 371 रन बनाने थे। जो इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने आसानी से बना लिए। 5 विकेट के नुकसान पर इंग्लैंड ने इस मुकाबले को जीत लिया। अब दूसरा मैच बर्मिंघम में खेला जाएगा।

We're ready to do it all again at @Edgbaston on Wednesday! 🏟 😍 — England Cricket (@englandcricket) June 30, 2025

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

England announced playing 11 for edgbaston test against india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2025 | 07:15 PM

Topics:  

  • England
  • England Cricket Team
  • IND Vs ENG
  • India vs England

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.