IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को लगा बड़ा झटका, ODI सीरीज से एलिस पेरी और किम गार्थ हुई बाहर
AUS W vs IND W: भारतीय महिला टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी और तेज गेंदबाज किम गार्थ वनडे सीरीज से बाहर हो गई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
एलिस पेरी और किम गार्थ (फोटो-सोशल मीडिया)
Australia Women vs India Women, 1st ODI: भारतीय महिला टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। ऑस्ट्रे्लिया दौरे पर भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। वहीं आज 24 फरवरी से भारतीय महिला और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का मंगलवार को आगाज हो गया है।
दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर एलिस पेरी और तेज गेंदबाज किम गार्थ चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गई हैं। वनडे सीरीज के शुरू होते ही ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को इन अनुभवी खिलाड़ियों के रूप में बड़ा झटका लगा है।
चोट के कारण पेरी और गार्थ हुई बाहर
एलिस पेरी और किम गार्थ क्वाड इंजरी (जांघ के अगले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव) की वजह से सीरीज से बाहर हुई हैं। वनडे सीरीज के बाद उनकी रिकवरी के आधार पर टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्धता तय की जाएगी। किम गार्थ का सोमवार को स्कैन किया गया। जिसके बाद मंगलवार को उन्हें आधिकारिक तौर पर टीम से बाहर कर दिया गया। कप्तान एलिसा हीली ने टॉस के दौरान इस बात की जानकारी दी कि दोनों खिलाड़ी टीम से बाहर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s Asia Cup Rising Star 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, चोटिल स्टार बाहर तो इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
PM मोदी ने मन की बात में की भारतीय बेटियों की तारीफ, लॉर्ड्स की ऐतिहासिक जीत पर कही बड़ी बात
LPL के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए कुसल मेंडिस, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिटनेस पर सस्पेंस
एलिस हीली ने दोनों खिलाड़ियों के चोट पर दी अपडेट
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के वक्त ऑस्ट्रेलिया की कप्तान हीली ने कहा कि पेरी और गार्थ दोनों ही नहीं खेल पाएंगे। तीसरे टी20 मैच में उन्हें कुछ चोटें आई हैं। उनकी जगह मेगन शट और लूसी हैमिल्टन को वनडे टीम में शामिल किया गया है। मेगन शट की टीम में वापसी से तेज गेंदबाजी में मजबूती आई है।
वनडे में है ऑस्ट्रेलिया का दबदबा
सात बार की विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया वनडे क्रिकेट में लंबे समय से दबदबा बनाए हुए है और भारत के खिलाफ उसका रिकॉर्ड काफी मजबूत है। वहीं दूसरी ओर, नवंबर 2025 में महिला वनडे विश्व कप जीतने के बाद अपना पहला वनडे खेल रही भारतीय टीम, टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हासिल किए गए आत्मविश्वास को वनडे में भी बरकरार रखने की कोशिश करेगी।
यह भी पढ़ें: IND W vs AUS W: आखिरी सीरीज में एलिसा हीली नहीं करेंगी विकेटकीपिंग, इस खिलाड़ी को मिली ये जिम्मेदारी
बता दें कि गाबा में खेला जाने वाला पहला वनडे मैच इस सीरीज का मिजाज तय करेगा। भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का मौका है। भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज पर कब्जा किया है। अब वनडे सीरीज भारत जीतने में सफल होती है तो हर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम कीर्तिमान रच देगी।
