Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

DPL महिला सीजन-2 के लिए टीमें घोषित, नई उम्मीदों के साथ उतरेगी चारों फ्रेंचाइजी

महिला डीपीएल सीजन 2 के लिए टीमों का ऐलान हो गया है। सेंट्रल, नॉर्थ, ईस्ट और साउथ दिल्ली फ्रेंचाइजियों ने शीर्ष खिलाड़ियों को चुना। तनिषा सिंह 13 लाख की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jul 07, 2025 | 09:01 PM

महिला दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन-2 (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली में महिला क्रिकेट ने एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। दिल्ली प्रीमियर लीग महिला सीजन 2 के लिए चार टीमों ने नीलामी के बाद अपनी टीमें पूरी कर ली है। सेंट्रल दिल्ली क्वींस, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, ईस्ट दिल्ली राइडर्स और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीमें अब पूरी हो गई है। इस बार की टीमों में उभरते हुए और अनुभवी खिलाड़ियों को मिश्रण देखने को मिल रहा है।

डीपीएल नीलामी में कुछ खिलाड़ियों को अच्छी रकम मिली है। जिसमें तनीषा सिंह (13 लाख रुपये), नज़मा (12.5 लाख रुपये), मोनिका (10 लाख रुपये) और पूर्वा सिवाच (9.75 लाख रुपये) शामिल हैं। इन बेहतरीन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने बड़ी रकम खर्च की, ताकि उनकी क्षमता और आने वाले सीजन में उनके योगदान से टीम को मजबूती मिल सके।

सेंट्रल दिल्ली क्वींस ने दीक्षा शर्मा को रिटेन किया था

सेंट्रल दिल्ली क्वींस ने पहले दीक्षा शर्मा को रिटेन किया था। इस टीम ने नीलामी में अनुभवी खिलाड़ी मोनिका को 10 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा और होनहार स्पिनर परुनिका सिसोदिया को वापस लाने के लिए राइट टू मैच (RTM) कार्ड का इस्तेमाल किया।

ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने प्रिया पुनिया को बरकरार रखा

ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने अनुभवी भारतीय बल्लेबाज प्रिया पुनिया पर अपना विश्वास जताया और नीलामी से पहले उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन और भरोसेमंद भूमिका के लिए उन्हें रिटेन किया। फ्रेंचाइजी ने टीम को और मजबूत करने के लिए प्रतिभाशाली ऑलराउंडर पूर्वा सिवाच और बाएं हाथ की मध्यम गति की गेंदबाज प्रज्ञा रावत को अपनी टीम में शामिल किया।

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने उपासना यादव को किया था रिटेन

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने नीलामी से पहले ही उपासना यादव को अपने साथ जोड़ लिया था और नाज़मा को शामिल करके अपनी टीम को और मजबूत कर लिया है। फ्रेंचाइजी को एक ऐसी खिलाड़ी जिसकी तलाश थी और जिसके लिए सेंट्रल दिल्ली क्वींस और साउथ दिल्ली सुपरस्टार के बीच बोली लगाने की होड़ मच गई थी। आखिरकार, स्ट्राइकर्स ने उसे वापस लाने के लिए अपने राइट टू मैच (RTM) का इस्तेमाल किया।

साउथ दिल्ली सुपरस्टार ने श्वेता को किया था रिटेन

साउथ दिल्ली सुपरस्टार ने नीलामी से पहले स्टार बल्लेबाज श्वेता सेहरावत को रिटेन किया और तनिषा सिंह और एकता भड़ाना जैसी उभरती हुई प्रतिभाओं को साइन करने के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश किया, जिससे एक मजबूत और युवा टीम बनाने के उनके इरादे का संकेत मिलता है।

रोहन जेटली ने क्या कहा?

इस अवसर पर बोलते हुए डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। डीपीएल उन चुनिंदा लीगों में से एक है जिसमें शुरुआत से ही महिलाओं का संस्करण शामिल है। इस सीज़न में, हमने भागीदारी को बढ़ाया है और घरेलू ढांचे को और मजबूत किया है। हमारे हालिया क्लब-स्तरीय टूर्नामेंट में 600 से अधिक लड़कियों ने भाग लिया, जो दिल्ली में महिला क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। बढ़ती रुचि और प्रतिभा के साथ, हमारा लक्ष्य आगामी सीज़न में और भी ज्यादा टीमें, खिलाड़ी और मैच जोड़ना है।

Dpl womens season 2 all teams squads

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2025 | 09:00 PM

Topics:  

  • Cricket
  • Delhi
  • Women's Cricket

सम्बंधित ख़बरें

1

रोहित और कोहली की वापसी तय, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए आज होगा भारतीय टीम का ऐलान

2

रवींद्र जडेजा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, भारत के लिए ऐसा करनामा करने वाले…

3

महिला वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने जीत के साथ की शुरुआत, साउथ अफ्रीका को 10 विकेटों से रौंदा

4

DSSSB: टीजीटी शिक्षक के पदों पर बंपर वैकेंसी, 5000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.