सर डॉन ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन कैप ने रचा इतिहास, नीलामी में लगी 4,60,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की बोली
Don Bradman Cap: सर डॉन ब्रैडमैन की ऐतिहासिक बैगी ग्रीन कैप 4,60,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में नीलाम हुई। भारत दौरे में पहनी गई यह कैप अब म्यूजियम में प्रदर्शित की जाएगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सर डॉन ब्रैडमैन की कैप (फोटो-सोशल मीडिया)
Sir Don Bradman’s Baggy Green Cap: ऑस्ट्रेलिया के महानतम बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन कैप 4,60,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 2.92 करोड़ रुपये) में नीलाम हुई है। यह नीलामी सोमवार को गोल्ड कोस्ट में हुई। नीलामी में कैप को खरीदने वाले ने अपनी पहचान गुप्त रखने का फैसला किया है। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैप को एक म्यूजियम में प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे क्रिकेट फैंस खेल की सबसे कीमती कलाकृतियों में से एक को देख सकेंगे।
सर डॉन ब्रैडमैन ने इस कैप को 1947-48 में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान पहना था। इस कैप को ब्रैडमैन ने भारतीय क्रिकेटर श्रीरंगा वासुदेव सोहोनी को तोहफे में दिया था, जिससे इस दुर्लभ वस्तु में भावनात्मक और ऐतिहासिक मूल्य जुड़ गया।
सोहोनी के परिवार ने 70 सालों तक इस संभालकर रखा
सोहोनी के परिवार ने 7 दशकों से भी ज्यादा समय तक इस कैप को बहुत सावधानी से सहेजते हुए इसे तीन पीढ़ियों तक सुरक्षित रखा। कैप के अंदर ‘डीजी ब्रैडमैन’ और ‘एसडब्ल्यू सोहोनी’ नाम हाथ से लिखे हुए हैं, जो इसकी प्रामाणिकता और आकर्षण को और बढ़ाते हैं। यह कैप आज भी अच्छी स्थिति में है, जिसने इसकी कीमत को 2024 में 3,11,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में बेची गई दूसरी ब्रैडमैन कैप से कहीं ज्यादा बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई है। उस कैप में पहनने के निशान के साथ फीका रंग और कीड़ों से हुआ नुकसान साफतौर पर दिख रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
PSL 2026: आउट होने पर भड़के स्टीव स्मिथ, ड्रेसिंग रूम में जमकर मचाया उत्पात, पीसीबी लेगा एक्शन? देखें वीडियो
IPL 2026 के बीच दिल जीत लेगा GT खिलाड़ियों का ये अंदाज, कैंसर पीड़ितों के लिए दान की अपनी मैच फीस और जर्सी
IPL 2026: अंगकृष रघुवंशी आउट या नॉट आउट? MCC ने नियमों के हवाले से खत्म किया पूरा सस्पेंस
‘उसे थोड़ा वक्त दो…’, IPL 2026 के बीच MI के कोच का जसप्रीत बुमराह पर बड़ा बयान, चर्चा का कारण खराब प्रदर्शन
डॉन ब्रैडमैन का करियर
क्रिकेट में ब्रैडमैन की विरासत बेजोड़ है, जिन्होंने 52 टेस्ट खेले और 99.94 के शानदार करियर औसत के साथ समाप्त किया। इस दौरान ब्रैडमैन के बल्ले से 29 शतक आए। एशेज मुकाबलों में 19 शतक शामिल रहे। ब्रैडमैन ने अपने टेस्ट करियर में 12 दोहरे शतक लगाए।
यह भी पढ़ें: जेसन गिलेस्पी का फूटा गुस्सा, कहा- अपमानित किया गया, फिर ट्वीट डिलीट कर क्यों साधी चुप्पी?
ब्रैडमैन को साल 1948 में द ओवल में अपनी आखिरी टेस्ट पारी में 100 से ऊपर के बल्लेबाजी औसत के साथ रिटायर होने के लिए सिर्फ 4 रन की दरकार थी, लेकिन वह ‘शून्य’ पर आउट हो गए, जिससे उनका करियर 99.94 की औसत के साथ खत्म हुआ। साल 2001 में सर डॉन ब्रैडमैन 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए, लेकिन उनकी यादें ऑस्ट्रेलियाई फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं।
