Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

11 फरवरी से होगा दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026 का आगाज, बिहार की धरती पर होगी दिव्यांग क्रिकेटरों की महाभिड़ंत

Divyang Challenger Trophy 2026 का आयोजन पटना में 11–12 फरवरी को होगा, जिसमें बिहार, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की दिव्यांग टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट के ट्रॉफी का अनावरण किया गया है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 08, 2026 | 03:14 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Divyang Challenger Trophy 2026: बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026 को लेकर 8 फरवरी को पटना स्थित अंगीठी रेस्टोरेंट एवं बैंक्वेट में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टूर्नामेंट की आधिकारिक ट्रॉफी का भी अनावरण किया गया। इस दौरान डॉ. प्रभात चंद्रा को दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026 का आयोजन सचिव नियुक्त किया गया।

प्रेस को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमितेश कुमार ने बताया कि दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026 का आयोजन 11 एवं 12 फरवरी 2026 को ऊर्जा स्टेडियम, पटना में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में बिहार, मध्य प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर की दिव्यांग क्रिकेट टीमें भाग लेंगी।

दिव्यांग खिलाड़ियों को सशक्त मंच देने की पहल

डॉ. अमितेश कुमार ने कहा कि यह टूर्नामेंट केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और संघर्षशीलता को सम्मान देने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में समावेशन, समान अवसर और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं तथा दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- दोषियों को बचा रही और निर्दोषों को फंसा रही बिहार सरकार

वानखेड़े में टीम इंडिया का विजयी आगाज, T20 World Cup 2026 में जीत के साथ की शुरुआत, USA को 29 रन से दी मात

‘हमें मालूम था कि वह बवंडर बन कर आएगा, लेकिन…’, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पर गदगद हुए दादा

T20 World Cup 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और झटका, शुरुआती मुकाबले से बाहर हो सकते हैं ये खिलाड़ी

उद्घाटन, फाइनल और पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टूर्नामेंट कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा भी की गई। जानकारी देते हुए डॉ. अमितेश कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 11 फरवरी को सुबह 8:00 बजे ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित होगा। वहीं फाइनल मुकाबला 12 फरवरी को शाम 6:00 बजे से खेला जाएगा। फाइनल मैच के बाद रात्रि 9:30 बजे से पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता, उपविजेता सहित इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली तीनों टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा, ताकि दिव्यांग खिलाड़ियों का जोश, जज़्बा और जुनून निरंतर बना रहे।

दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण

प्रेस वार्ता के दौरान दर्शकों के लिए एक खास घोषणा भी की गई। डॉ. अमितेश कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान यदि कोई दर्शक बाउंड्री लाइन के बाहर कैच पकड़ता है, तो उसे बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन की ओर से ₹200 नकद पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में स्टेडियम पहुँचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

यह भी पढ़ें: 14 साल का लड़का और एक जिद्दी बाप! समस्तीपुर की तंग गलियों से निकलकर कैसे विश्व विजेता बना वैभव सूर्यवंशी?

बिहार टीम की घोषणा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार टीम की भी आधिकारिक घोषणा की गई। इंटरनेशनल खिलाड़ी धर्मेंद्र कुमार को टीम का कप्तान जबकि हाल ही में भारतीय दिव्यांग टीम के लिए डेब्यू करने वाले जितेंद्र कुमार यादव को उपकप्तान बनाया गया है।

बिहार टीम: धर्मेंद्र कुमार (कप्तान), जितेंद्र कुमार यादव (उपकप्तान), अजय कुमार, नीरज कुमार, अमित कुमार, दीपू कुमार, अंकित कुमार, कैलाश प्रसाद, धर्मेंद्र साह, चंदन कुमार, रामनिवास कुमार, अमित कुमार, अमन कुमार, शौकत अली, अनंत पांडे, रंजन कुमार।

ये रहे उपस्थित पदाधिकारी

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमितेश कुमार, सचिव उज्ज्वल कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव अजय कुमार, कोषाध्यक्ष उदय कुमार, आयोजन सचिव डॉ. प्रभात चंद्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। आयोजकों ने शहरवासियों, खेल प्रेमियों और मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें और दिव्यांग खिलाड़ियों के हौसले को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।

Divyang challenger trophy 2026 will played on 11 12 feb in patna organised by bdcda

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2026 | 03:00 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Cricket
  • Cricket News
  • Sports

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.