Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धोनी होंगे IPL 2025 से बाहर! VIDEO देख फैंस हुए मायूस, टीम को मिलेगा नया कप्तान?

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले के बाद होटल में जाते हुए धोनी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी लंगड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। अगर धोनी की ये चोट गंभीर हुई तो सीएसके को बड़ा झटका लग सकता है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 15, 2025 | 08:25 PM

महेंद्र सिंह धोनी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए साल 2025 का आईपीएल सीजन कुछ खास नहीं रहा है। अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स से जीतने के बावजूद भी वो अंक तालिका में सबसे नीचे 10वं स्थान पर है। इसके पीछे की वजह उसका सात मुकाबलों में सिर्फ दो मैच जीत दर्ज करना है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सिर्फ ये ही परेशानी नहीं है। ऋतुराज गायकवाड़ पहले ही चोट की वजह से कप्तान नहीं हैं। इसके अलावा वो पूरे सीजन से भी बाहर हो चुके हैं।

ऐेसे में ऋतुराज गायकवाड़ की जगह चेन्नई के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे हैं। धोनी की कप्तानी संभालने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने बीते सोमवार मैच जीता। चेन्नई ने इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को शिकस्त दी। इसी बीच सोशल मीडिया पर धोनी का वीडियो भी खूब वायरल होने लगा है। इस वीडियो के बाद ‘थाला’ फैंस में टेंशन बढ़ चुकी है।

मैच के बाद चोटिल दिखें धोनी

लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ मुकाबले के बाद महेंद्र सिंह धोनी जब होटल में जा रहे थे। इस दौरान उनका बड़े ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। लेकिन परेशानी की बात ये हैं कि वो इस दौरान परेशानी में दिखे थे। वीडियो में देखा जा रहा है कि धोनी लंगड़ाते हुए होटल में आ रहे हैं। धोनी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनके फैंस को मायूस भी कर रहे है।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026 के लिए MS Dhoni ने शुरू की प्रैक्टिस, नेट सेशन का वीडियो हुआ वायरल; इंटरनेट पर मची तबाही

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले CSK को लगा 14.20 करोड़ का झटका! चोटिल हुआ धोनी का ये धुरंधर

RCB की मालिकाना जंग में नए दावेदार की एंट्री, मशहूर बिजनेसमैन के ट्वीट से क्रिकेट जगत में मची हलचल

IPL 2026 में चिन्नास्वामी में होंगे मैच? KSCA अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने कहा- अब RCB की पाले में है गेंद

pic.twitter.com/QQA1gRGOC6 — CSK Korner™ (@dhonsim140024) April 15, 2025


बता दें कि धोनी ने लखनऊ के खिलाफ चेन्नई को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अगर उनकी ये चोट गंभीर होती है तो ये टीम के लिए बड़ी दिक्कत होगी। इससे पहले भी साल 2024 आईपीएल में धोनी के मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या आई थी। उस दौरान वो पूरी तरह से फिट नजर नहीं आ रहे थे। लेकिन फिर भी उन्होंने चेन्नई के लिए खेलना जारी रखा।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई थी। इस मैच में उन्होंने जिम्मेदारी लेते हुए 11 गेंदों में 236.36 की स्ट्राइक रेट के साथ 26 रन बनाए। हांलाकि ये रन कम थे, लेकिन जब वो बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए तब चेन्नई के हालात सही नहीं थे। 15वें ओवर में चेन्नई को विजय शंकर के रूप में 5वां झटका लगा। उस वक्त चेन्नई को जीत के लिए 30 बॉल में 56 रन की जरूरत थी।

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वहीं, लखनऊ के स्पिन गेंदबाज शानदार गेंदाबाजी कर रहे थे। लेकिन धोनी ने मैच की स्थिति को समझते हुए बल्लेबाजी की। जब गेंद को रोकना था रोका और जैसे ही मौका मिला तो बाउंड्री भी लगाई। धोनी की इस पारी के लिए उन्हें ‘सुपर स्ट्राइकर ऑप द मैच’ और ‘प्लेयर ऑप द मैच’ का अवॉर्ड भी दिया गया।

Dhoni was seen limping in the video after the match with lsg

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2025 | 08:25 PM

Topics:  

  • Chennai Super Kings
  • IPL
  • MS Dhoni
  • MS Dhoni Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.