Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बीच IPL फैंस को झटका देंगे धोनी! इस दिन चेन्नई में खेलेंगे आखिरी मुकाबला, करेंगे संन्यास की घोषणा?

MS Dhoni Retirement From IPL: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (Dhoni) ने साल 2020 में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन वो अभी भी आईपीएल में खेल रहे है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 05, 2025 | 04:07 PM

बीच IPL फैंस को झटका देंगे धोनी! इस दिन चेन्नई में खेलेंगे आखिरी मुकाबला, करेंगे संन्यास की घोषणा?

Follow Us
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (Dhoni) ने साल 2020 में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषमा की थी लेकिन वो अभी भी आईपीएल में खेल रहे है। आईपीएल में पिछले कुछ वक्त तक धोनी का प्रदर्शन भी ठीक था और टीम को नतीजे भी मिल रहे थे लेकिन पिछले साल धोनी का प्रदर्शन तो अच्छा था लेकिन उनकी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी जिसके चलते वो बहुत खफा भी हुए थे। इस सीजन भी उनकी टीम की शुरुआत काफी खराब हुई है और अब वो उम्र के जिस पड़ाव में है उसको देखते हुए वो अब अपने संन्यास का ऐलान कर सकते है।

एमएस धोनी इस साल जब चेन्नई पहुंचे थे तब उन्होंने एक खास टीशर्ट पहनी हुई थी जिसमें एक कोड भी लिखा हुआ था। जिसको डिकोड करने से पता चला था कि उसमें “एक आखिरी बार या वन लास्ट डांस” लिखा था। धोनी के इस कोड के बारे में जैसे ही फैंस को पता चला तो वो काफी हैरान थे, लेकिन धोनी अब 43 साल के हो चुके हैं और कुछ महीनों के बाद वो 44 साल के होने वाले हैं और उनके घुटने भी पूरी तरह से साथ नहीं दे रहे है जिस वजह से वो इस आईपीएल के बाद संन्यास ले सकते है।

इस दिन खेल सकते है अपना आखिरी मैच

धोनी ने कुछ साल पहले कहा था कि वो अपना आखिरी मैच चेन्नई में खेलेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन आखिरी मैच जो चेन्नई में खेला जाएगा वो 12 मई को होने वाला है। यह मुकाबला राजस्थान के विरुद्ध खेला जाएगा। इस मैच के बाद धोनी आईपीएल को अलविदा कह सकते है। धोनी की बल्लेबाजी तथा उनकी पोजीशन पर इस सीजन काफी सवाल उठाए जा रहे है। वो इस बार मैच फिनिश करने में भी सफल नहीं हो पा रहे है और न ही वह बैटिंग के लिए ऊपर आ रहे है जिसके चलते टीम को हार का सामना करना पड़ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! फ्लेमिंग के बाद अब इन कोचों की भी हो सकती है छुट्टी

5 IPL ट्रॉफियां और 18 साल का सफर… चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग, फैंस को लगा झटका

IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ

मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

धोना सबसे सफल कप्तानों में एक

धोनी की कप्तानी में चेन्नई का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। उनकी कप्तानी में चेन्नई की टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है, जिस वजह से वो इस लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से भी एक है। धोनी का बतौर कप्तान विन परसेंटेज आईपीएल में सबसे अधिक है। उनकी कप्तानी में चेन्नई न केवल आईपीएल जीतने में सफल हुई है बल्कि 13 सीजन में उन्होंने चेन्नई को 12 बार प्लेऑफ में भी पहुंचाया है जबकि उस दौरान उनकी टीम 10 बार फाइनल खेलने में सफल हुई है।

Dhoni retirement date is out farewell will take place at chepauk on this day know details rr vs csk

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2025 | 04:07 PM

Topics:  

  • Chennai Super Kings
  • IPL 2027
  • MS Dhoni Retirement

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.