‘RCB में वापसी मेरे करियर का…’, IPL 2026 के दौरान Devdutt Padikkal ने किया बड़ा खुलासा
Devdutt Padikkal: देवदत्त पडिक्कल ने माना कि आईपीएल 2025 में आरसीबी में वापसी उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। उन्होंने दोनों सीजन में शानदार स्ट्राइक रेट और अर्धशतक जमाए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
देवदत्त पडिक्कल (फोटो-सोशल मीडिया)
Devdutt Padikkal Turning Point: भारतीय क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत बेहद कमाल की रही है। इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी पडिक्कल ने माना है कि आईपीएल 2025 में आरसीबी की वापसी उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। उन्होंने कहा कि आरसीबी में आने के बाद उन्हें यह बात समझ आई कि वह किस तरह का क्रिकेट खेलना चाहते हैं।
आईपीएल 2025 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए देवदत्त पडिक्कल ने 10 मुकाबलों में 150 के स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए थे। पडिक्कल ने इस दौरान दो अर्धशतक लगाए थे और टीम को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया था। वहीं, आईपीएल के मौजूदा सीजन में पडिक्कल 2 मुकाबलों में 201 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 111 रन बना चुके हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में खेले दोनों ही मुकाबलों में अर्धशतक लगाया है।
Devdutt Padikkal ने आरसीबी में वापसी को लेकर क्या कहा?
आरसीबी द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में देवदत्त पडिक्कल ने कहा, “मुझे लगता है कि वह ऑक्शन शायद कई मायनों में मेरे करियर का टर्निंग पॉइंट था। मैं अपने करियर के उस दौर में था, जहां मुझे सच में यह तय करने की जरूरत थी कि मैं किस तरह का क्रिकेट खेलना चाहता हूं और मैं किस तरह का क्रिकेटर बनना चाहता हूं। आरसीबी में वापसी ने मेरे लिए उस तरह का क्रिकेट खेलने का रास्ता साफ कर दिया, जैसा मैं खेलना चाहता था। जब मुझे आरसीबी के साथ मौका मिला, तो उसी दिन मैंने तय कर लिया था कि मुझे बहुत सी चीजें करनी हैं और मुझे उन चीजों पर काम करने के लिए सच में पूरी तरह से समर्पित होना होगा, चाहे नतीजा कुछ भी हो।”
सम्बंधित ख़बरें
क्वालीफायर-1 से पहले RCB कैंप में छाई मायूसी, निजी कारणों के चलते IPL 2026 छोड़ घर वापस लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
मैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
SRH से हारकर भी टॉप पर काबिज RCB, अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी पहला क्वालिफायर मुकाबला
Devdutt Padikkal ने अपने डेब्यू सीजन में जीता था इमर्जिंग प्लेयर का खिताब
पडिक्कल ने आरसीबी के साथ अपने डेब्यू आईपीएल सीजन में ही अपनी छाप छोड़ी थी। आईपीएल 2020 में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 473 रन बनाए थे और वह ‘इमर्जिंग प्लेयर’ का अवॉर्ड जीतने में सफल रहे थे। राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ कुछ सीजन बिताने के बाद आरसीबी ने 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए में वापस खरीद लिया था।
यह भी पढ़ें: Varun Chakaravarthy की मिस्ट्री अब बनकर रह जाएगी ‘हिस्ट्री’, IPL 2026 में KKR के लिए बने चिंता का सबब
उन्होंने कहा, “मैं एक साल के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स में चला गया था और उनके साथ भी मेरा प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। यह सच में बहुत मुश्किल था। मुझे लगा कि सब कुछ पैसे पर ही आकर टिक जाता है। जब कोई फ्रेंचाइजी आप पर इतना ज्यादा पैसा खर्च करके भरोसा जताती है और आप उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते हैं, तो निराशा होती है। उस समय में सच कहूं तो मेरे पास भी कोई जवाब नहीं था।”
सफलता पाने के लिए नाकामी से गुजरना पड़ता है
आरसीबी के बल्लेबाज ने कहा कि कभी-कभार सफलता पाने के लिए आपको नाकामी से भी गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा, “मैं इसे पूरी तरह समझ नहीं पाया था। जिस तरह से वह सीजन बीता था, उसने उस साल हुई कई अच्छी चीजों का मजा किरकिरा हो गया था, हालांकि इस सीजन ने मुझे बेहतर करने की प्रेरणा दी और कभी-कभार आपको इसकी जरूरत भी होती है। अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए आपको अपनी यात्रा में उन सफलताओं की जरूरत होती है, जो आपको याद दिलाती रहें कि आपको कितनी ज्यादा मेहनत करनी है।”
