BCCI को जल्द मिलेगा नया सचिव, देवजीत सैकिया होंगे नए मुखिया, कोषाध्यक्ष का नाम भी हुआ तय
बीसीसीआई को जल्द ही नया सचिव मिलने वाला है। जय शाह के आईसीसी जाने के बाद बीसीसीआई का सचिव पद खाली पड़ा था। वहीं आशीष शेलार के महाराष्ट्र का मंत्री बनने के बाद कोषाध्यक्ष का पद भी खाली हो गया था।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्पोर्ट्स डेस्क: बीसीसीआई को जल्द ही नया सचिव मिलने वाला है। जय शाह के आईसीसी जाने के बाद बीसीसीआई का सचिव पद खाली पड़ा था। वहीं आशीष शेलार के महाराष्ट्र का मंत्री बनने के बाद कोषाध्यक्ष का पद भी खाली हो गया था। जिसके बाद दोनों पदों पर 12 जनवरी को चुनाव होना है। हालांकि ऐसी खबरें आ रही है कि सचिव और कोषाध्यक्ष के नाम का फैसला कर लिया गया है।
बीसीसीआई के संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया अब नए सचिव बन सकते हैं। जबकि छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (सीएससीएस) के प्रभतेज सिंह भाटिया भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अगले कोषाध्यक्ष बन सकते हैं। सैकिया इस समय जय शाह का कार्यभार संभाल रहे हैं। भाटिया और सैकिया को 12 जनवरी को मुंबई में क्रिकेट निकाय के मुख्यालय में बीसीसीआई की विशेष आम बैठक में निर्विरोध चुने जाने की संभावना है।
चुनाव अधिकारी एके ज्योति द्वारा जारी मसौदा चुनावी सूची के अनुसार सैकिया असम क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रभतेज बीसीसीआई की शीर्ष परिषद के सदस्य रहे हैं। यदि सैकिया को बीसीसीआई के नए सचिव के पद पर पदोन्नत किया जाता है, तो बोर्ड को उनके स्थान पर एक नए संयुक्त सचिव का चुनाव करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
साई सुदर्शन हुए बाहर, श्रीलंका टेस्ट से पहले अब इन दो खिलाड़ियों में किसे चुनेगा BCCI?
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा फैसला, अब टीम में जगह पाना नहीं होगा आसान; पढ़ें नए नियम
अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
रिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
इस बीच अरुण धूमल और धनराज नाथवानी क्रमशः हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) का प्रतिनिधित्व एसजीएम में करेंगे, जबकि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व इसके उपाध्यक्ष संजय नाइक करेंगे।
शुरुआत में यह कयास लगाए जा रहे थे कि जीसीए (गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन) के सचिव और क्रिकेट प्रशासन के एक महत्वपूर्ण नाम अनिल पटेल को सचिव पद के लिए चुना जा सकता है। लेकिन चुनावी सर्वेक्षण के मुताबिक, ये बातें अब शांत हो गई हैं, क्योंकि नाथवानी जीसीए के प्रतिनिधि के रूप में एसजीएम (विशेष आम सभा) में जाएंगे। हैरानी की बात यह है कि मसौदा चुनावी सूची में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल का कोई भी प्रतिनिधि नहीं था।
