Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BCCI के नए सचिव बने देवाजीत सैकिया, अब जल्द होगा चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान

बीसीसीआई के नए सचिव का ऐलान हो गया। अब बीसीसीआई के नए सचिव देवाजीत सैकिया बन गए हैं। बीसीसीआई के विशेष आम बैठक में देवाजात सैकिया को निर्विरोध सचिव और प्रभतेज सिंह भाटिया को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 12, 2025 | 05:06 PM

देवाजीत सैकिया (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: बीसीसीआई के नए सचिव का ऐलान हो गया। अब बीसीसीआई के नए सचिव देवाजीत सैकिया बन गए हैं। बीसीसीआई के विशेष आम बैठक में देवाजात सैकिया को निर्विरोध सचिव और प्रभतेज सिंह भाटिया को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। रविवार को आधिकारिक ऐलान हो गया।

बीसीसीआई के सचिव बनने के बाद देवाजीत सैकिया अब इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी की टीम जल्द जारी करेंगे। जय शाह और आशीष शेलार के इस्तीफा देने के बाद यह दोनों पद रिक्त पड़े थे। सैकिया और भाटिया इन रिक्त पदों के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण निर्विरोध चुने गए।

पिछले महीने आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद शाह को सचिव पद छोड़ना पड़ा था जबकि शेलार ने महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। सैकिया असम और भाटिया छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। शाह के एक दिसंबर को आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद सैकिया सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभा रहे थे। वह संयुक्त सचिव थे और अब यह पद रिक्त हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें

गौतम गंभीर की होगी छुट्टी? इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद एक्शन में BCCI, इस दिग्गज खिलाड़ी पर भी गिरेगी गाज!

दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया

वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग

फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

चुनाव अधिकारी एके जोती ने परिणाम घोषित करते हुए कहा, ‘‘पदाधिकारियों के दो पद सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ और इसलिए मतदान की जरूरत नहीं पड़ी।” इन दो पदों के लिए देवाजीत सैकिया और भाटिया के अलावा किसी ने भी आवेदन नहीं किया था।

बीसीसीआई के संविधान के अनुसार किसी भी रिक्त पद को एसजीएम बुलाकर 45 दिनों के भीतर भरा जाना चाहिए। रविवार को इस अवधि का 43वां दिन है और 43वें दिन ही बीसीसीआई ने नए सचिव का ऐलान कर दिया है। वहीं उसके साथ आईसीसी के नए चेयरमैन जय शाह को भी बीसीसीआई ने सम्मानित किया। एसजीएम में उनका स्वागत जोर-शोर से हुआ। इस दौरान राज्य ईकाइयों के भी सदस्य शामिल रहे।

क्रिकेटर रह चुके हैं देवाजीत सैकिया

असम से आने वाले देवजीत सैकिया ने क्रिकेट भी खेला है। इसके साथ-साथ उन्होंने कानून व प्रशासन के क्षेत्र में काम किया है। प्रथम श्रेणी क्रिकेटर के रूप में सैकिया ने 1990 और 1991 के बीच 4 मैच खेले जिसमें उन्होंने विकेटकीपर के रूप में काम किया। उनका क्रिकेट करियर काफी छोटा था और इस दौरान उन्होंने विकेटकीपर के रूप में 9 शिकार किए जबकि 53 रन बनाने में सफल रहे।

Devajit saikia appointed bcci secretary prabhtej singh bhatia elected as treasurer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 12, 2025 | 04:49 PM

Topics:  

  • BCCI
  • Devajit Saikia
  • Jay Shah

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.