IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
RR vs DC: राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन बनाए थे। आरआर के द्वारा दिए गए टारगेट को दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल और अभिषेक पोरेल के शानदार अर्धशतक की बदौलत 4 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
- Written By: संजय बिष्ट
दिल्ली कैपिटल्स (फोटो- सोशल मीडिया)
RR vs DC IPL 2026 Match 62nd Highlight: राजधानी दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को डीसी ने आरआर को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया है। इससे पहले कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। एक वक्त लग रहा था कि राजस्थान रॉयल्स की टीम आराम से 200 रन का आंकड़ा पार कर लेगी, लेकिन अक्षर पटेल की अगुवाई में डीसी के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान 193 रन पर रोक दिया। इसके बाद बल्लेबाजी में केएल राहुल और अभिषेक पोरेल की बेहतरीन प्रदर्शन के चलते टीम ने टारगेट को 5 विकेट खोकर व 4 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
अक्षर पटेल ने खेली मैच जीताऊ पारी
दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस जीत में कप्तान अक्षर पटेल ने गेंद के बाद बल्ले से भी अहम भूमिका निभाई। केएल राहुल के आउट होने के बाद वो डीसी को जीत दिलाने तक मैदान पर डटे रहे। उन्होंने 18 गेंदों में 188 के स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद व अहम 34 रन बनाए। इसके अलावा इंपैक्ट प्लेयर आशुतोष शर्मा ने भी 5 गेंदों में 18 रन की छोटी मगर मैच जीताऊ पारी खेली।
इससे पहले अभिषेक पोरेल ने 31 गेंद में 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, केएल राहुल ने 42 गेंद में 56 रन बनाए। राजस्थान के लिए गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और ब्रिजेश शर्मा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, दासुन शनाका को 1 विकेट मिला।
सम्बंधित ख़बरें
RR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
कप्तानी के चक्कर में बर्बाद हो रहा श्रेयस अय्यर का करियर? PBKS के ‘सरपंच साहब’ पर क्यों भड़के क्रिकेट फैंस!
IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, धर्मशाला में दर्ज की जीत
RCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट
Anchoring the chase to perfection 🤝 Timing, grace, and a brilliant fifty for KL Rahul ❤️💙 Updates ▶️ https://t.co/JwHkQQ1ayi #TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRR pic.twitter.com/8AKDm1BSRq — IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
दिल्ली के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन
राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी और कप्तान रियान पराग ने टीम को तेज अंदाज में शुरुआत दी। आरआर ने 13 ओवर में 150 रन का आंकड़ा छू लिया, लेकिन जैसे ही कप्तान रियान पराग आउट हुए तो फिर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट मिचेल स्टार्क ने अपने नाम किए। वहीं, कप्तान अक्षर पटेल, लुंगी एडगिनी और माधव तिवारी ने किफायती गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए बल्लेबाजों को रन के लिए तरसा दिया।
लुंगी एनगिडी ने 4 ओवर में सिर्फ 6 की इकोनॉमी से रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, युवा गेंदबाज माधव तिवारी ने भी 6.80 की इकोनॉमी से रन देकर 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। हालांकि कप्तान अक्षर पटेल को मुकाबले में विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 31 रन खर्च कर आरआर की रन गति को रोकने का काम किया।
ये भी पढ़ें: कप्तानी के चक्कर में बर्बाद हो रहा श्रेयस अय्यर का करियर? PBKS के ‘सरपंच साहब’ पर क्यों भड़के क्रिकेट फैंस!
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी
आरआर की बल्लेबाजी की बात करें तो जब रियान पराग आउट हुए उस वक्त 15वां ओवर चल रहा था और स्कोर 160+ था। रियान पराग के आउट होने के बाद आरआर के बल्लेबाज ठीक गति से रन नहीं बना सके। जिसका खामियाजा ये रहा कि टीम 200 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए लुंगी एडगिनी, माधव तिवारी और कप्तान अक्षर पटेल ने किफायती गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
राजस्थान के लिए एक बार फिर 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तेज-तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 21 गेंद में 3 छक्कों व 5 चौको की मदद से 46 रन बनाए। वहीं, कप्तान रियान पराग ने 26 में 5 छक्कों व 3 चौके की मदद से 53 रन की पारी खेली। इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 40 गेंद में 53 रन बनाए। इन तीनों के अलावा आरआर का कोई भी बल्लेबाज बड़े रन बनाने में नाकामयाब रहा।
