Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

DDCA को आया धमकी भरा मेल, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम को बम से उड़ाकर लेंगे ऑपरेशन सिंदूर का बदला

DDCA को एक धमकी भरा मेल मिला है। जिसमें अरुण जेटली स्टेडियम को बम से उड़ाने की बात कही गई है। जिसके बाद डीडीसीए ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 09, 2025 | 04:44 PM

डीडीसीए (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण पूरा देश हाई अलर्ट पर है। दोनों देशों में युद्ध जैसे हालात हो रहे हैं। इसी बीच दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) को शुक्रवार को एक गुमनाम ईमेल मिला, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम को उड़ाने की धमकी दी गई। इससे पहले बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के स्थगित कर दिया है।

दिल्ली कैपिटल्स को 11 मई को गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ 2025 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच की मेजबानी करनी थी। जिससे पहले यह मेल आया है। हालांकि टूर्नामेंट को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए टूर्नामेंट को एक सप्ताह तक स्थगित करने का फैसला किया है। इसके बाद नया शेड्यूल भी जल्द ही जारी किया जाएगा।

सुबह साढ़े ग्यारह बजे धमकी भरा मेल मिला। मेल में लिखा था भारत ने पाकिस्तान पर आपरोशन सिंदूर के तहत हमला किया था, हम भी अरुण जेटली स्टेडियम में आपरेशन सिंदूर का बदला लेते हुए डीडीसीए को बम से उड़ाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, जानें क्या है वजह

सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल में भर्ती, CJP चीफ अभिजीत दिपके ने अनशन खत्म करने की की अपील

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO

इनसे अच्छे तो अंग्रेज थे, राहुल गांधी के PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर ऐसा क्यों बोले उद्धव ठाकरे

DDCA ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

डीडीसीए ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है और पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। आईएएनएन के मुताबिक डीडीसीए को आए मेल में लिखा है कि आपके स्टेडियम में बॉम्ब ब्लास्ट होगा। हमारे पास भारत में पाकिस्तान स्लीपर सेल है जो इस समय काफी एक्टिव है। ये ब्लास्ट हमारे लिए ऑपरेशन सिंदूर का बदला होगा।

BCCI का ऐलान: एक सप्ताह बाद जारी होगा IPL 2025 का नया शेड्यूल, विदेशी खिलाड़ी लौट सकते हैं अपने देश

धर्मशाला में मुकाबले के दौरान हुआ ब्लैक आउट

कल धर्मशाला में खेले जा रहे पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच को बीच में रोक दिया गया। पाकिस्तान के हमले के बाद कई इलाकों में ब्लैकआउट कर दिया गया। धर्मशाला भी इसमें शामिल था जिसके कारण स्टेडियम की फ्लडलाइट बंद हो गई थी। सेना ने स्टेडियम को कब्जे में लेने के बाद दोनों टीमों को सुरक्षित तरीके से होटल पहुंचाया और स्टेडियम को आसानी से खाली भी करवाया।

Delhi arun jaitley stadium recieves anonymous bomb threat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2025 | 04:32 PM

Topics:  

  • Arun Jaitley Cricket Stadium Delhi
  • Delhi
  • IPL 2027
  • Operation Sindoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.