-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci Resuming Suspended Ipl 2025 After One Week
BCCI का ऐलान: एक सप्ताह बाद जारी होगा IPL 2025 का नया शेड्यूल, विदेशी खिलाड़ी लौट सकते हैं अपने देश
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आईपीएल 2025 के अभी सिर्फ केवल एक सप्ताह तक ही स्थगित किया गया है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि जल्द ही नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।

आईपीएल 2025 (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था। अब खबरें आ रही है कि आईपीएल के इस सीजन को केवल एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया है। जैसे ही स्थिति ठीक होगी, इस टूर्नामेंट के मैच फिर से शुरू हो जाएंगे।
टूर्नामेंट को लेकर बीसीसीआई ने आपातकालीन बैठक बुलाई थी। जिसमें बोर्ड के शीर्ष अधिकारी, सुरक्षा एजेंसियां और केंद्रीय मंत्रालय के प्रतिनिधि भी शामिल थे। इसके बाद टूर्नामेंट को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का फैसला किया था। इस मीटिंग के कुछ देर के बाद बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि आईपीएल के मैच केवल एक सप्ताह के लिए स्थगित किए गए हैं।
जल्द ही होगा नया शेड्यूल जारी
IPL 2025 को तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार दोपहर एक आधिकारिक बयान जारी करके दी है। उन्होंने कहा कि नया शेड्यूल और वेन्यू तय करने से पहले सभी संबंधित अधिकारियों और हितधारकों से चर्चा की जाएगी। यह फैसला IPL गवर्निंग काउंसिल द्वारा पूरी सोच-विचार और चर्चा के बाद लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
इस बैठक में फ्रेंचाइज़ियों, खिलाड़ियों, प्रसारकों, प्रायोजकों और प्रशंसकों की चिंताओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया। उन्होंने कहा कि BCCI को भारतीय सेना की क्षमता और तैयारियों पर पूरा भरोसा है, लेकिन बोर्ड ने सभी पक्षों के हित में यह निर्णय लेना उचित समझा।
धर्मशाला में ब्लैकआउट, IPL का मैच रूका… खिलाड़ी और अंपायर ने छोड़ा मैदान; मुकाबला हुआ रद्द
आईपीएल 2025 में अभी 16 मैच है बाकी
आईपीएल में अभी 12 लीग मैच तथा कोलकाता में होने वाले फाइनल सहित चार नॉकआउट मैच खेले जाने बाकी है। इस सीजन में अभी 16 मैच और खेले जाने हैं। इस टूर्नामेंट का फाइनल 25 मई को खेला जाना था लेकिन अब शायद इसका फाइनल जून में भी हो सकता है। अब देखना होगा कि बीसीसीआई बचे हुए मैचों को किस तरह से आयोजित करता है।
गुरुवार को खेले गए मुकाबले में हुआ ब्लैक आउट
आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा था। 10 ओवर के बाद ब्लैक आउट हुआ और उसके बाद मुकाबले को रद्द कर दिया गया। हवाई हमले के अलार्म और जम्मू में विस्फोट जैसी आवाजों की खबरों के बीच गुरुवार को पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ सहित भारत के कई जिलों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया।
विदेशी खिलाड़ी लौट सकते हैं अपने देश
लीग सूत्रों के अनुसार, सैन्य टकराव ने विदेशी खिलाड़ियों में काफी चिंता पैदा कर दी है और वे अपने देश लौट सकते हैं। एक सप्ताह के बाद वो आकर फिर से टीम जॉइन करेंगे। हालांकि ये मामला अभी पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है। पिछले साल मेगा नीलामी में 10 फ्रेंचाइजी ने 62 विदेशी खिलाड़ियों को अनुबंधित किया था।
Bcci resuming suspended ipl 2025 after one week
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














