वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, डेरिल मिचेल ODI सीरीज से हुए बाहर
Daryl Mitchell ruled out vs West Indies: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल वेस्टइंडीज के खिलाफ बचे दो वनडे मैचों से चोट के कारण बाहर, हेनरी निकोल्स को टीम में शामिल किया गया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
डेरिल मिचेल (फोटो-सोशल मीडिया)
Daryl Mitchell ruled out of West Indies ODIs: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ बाकी बचे दो वनडे मुकाबले से न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल बाहर हो गए हैं।
पहले वनडे में शतक लगाते समय उन्हें जांघ में दर्द हुआ था। जिसके बाद उन्हें दूसरे मुकाबले से बाहर कर दिया गया है। लेकिन अब उन्हें पूरे सीरीज से बाहर कर दिया गया है। न्यूजीलैंड टीम ने उनकी जगह बल्लेबाज हेनरी निकोल्स को टीम में शामिल किया है। निकोल्स सोमवार को नेपियर में टीम के साथ जुड़ गए हैं।
रविवार को हेगले ओवल में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज पर सात रनों की जीत दर्ज की थी। मिचेल ने पहले मैच में 118 गेंदों पर 119 रन बनाए और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। लेकिन कमर के दर्द के कारण वह पूरी दूसरी पारी ड्रेसिंग रूम में ही बैठे रहे। जिसके बाद अब उन्हें वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
तीन देशों के दौरे पर निकले PM मोदी, एशिया-प्रशांत में भारत की नई रणनीति पर रहेगी दुनिया की नजर
कीरोन पोलार्ड बने टी20 क्रिकेट के नए रन किंग, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर बोले- ‘सॉरी यूनिवर्स बॉस’
Women’s T20 World Cup: अमेलिया केर का कप्तानी धमाका, न्यूजीलैंड ने रोमांचक मैच में आयरलैंड को 4 रनों से दी मात
New Zealand Cricket: न्यूजीलैंड ने किया 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, कॉनवे-टिकनर की हुई वापसी
टेस्ट सीरीज से पहले हो जाएंगे फिट
हालांकि, न्यूजीलैंड ने उम्मीद जताई है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 दिसंबर से हेग्ले ओवल में शुरू होने वाले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ठीक हो जाएंगे। मिचेल इस दौरान मेडिकल टीम के निगरानी में रहेंगे।
यह भी पढ़ें: KSCA का चुनाव स्थगित होने से वेंकटेश प्रसाद भड़के; कहा- खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए
मिचेल की चोट पर कोच ने क्या कहा?
मिचेल की चोट पर बात करते हुए मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा, “किसी सीरीज़ से शुरुआत में ही चोट के कारण बाहर होना हमेशा मुश्किल होता है, खासकर जब आप शानदार फॉर्म में हों। इस गर्मी में अब तक वनडे फॉर्मेट में डेरिल मिचेल ने हमारे लिए प्रदर्शन किया है। बचे हुए दो वनडे मैचों में उनकी कमी जरूर खलेगी। अच्छी बात यह है कि चोट मामूली है, और हमें उम्मीद है कि डेरिल टेस्ट सीरीज़ के लिए पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।”
हेनरी निकोल्स घरेलू फोर्ड ट्रॉफी प्रतियोगिता में बेहतरीन फॉर्म में हैं। वे 76.50 की औसत से 306 रन बनाकर रन बनाने की सूची में सबसे आगे हैं। हेनरी के बाद वाल्टर ने कहा कि वह बहुत अच्छी फॉर्म में हैं और वे एक अनुभवी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, इसलिए उनका टीम में वापस आना हमारे लिए अच्छा है। अच्छा लगता है जब किसी ऐसे खिलाड़ी को मौका मिलता है जो बेहतरीन फॉर्म में हो। वो पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे।
