‘युवा बल्लेबाज का बाहर होना CSK लिए…’, Ayush Mhatre के हैमस्ट्रिंग पर बल्लेबाजी कोच ने दिया बड़ा अपडेट
Ayush Mhatre Injury: आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे हैं, स्कैन के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने कहा कि यह एक बड़ा नुकसान है। लेकिन इससे एक नए खिलाड़ी को मौका मिलेगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आयुष म्हात्रे चोटिल (फोटो-सोशल मीडिया)
Ayush Mhatre Injury Update: आईपीएल 2026 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। चेन्नई के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चोटिल हो गए। बल्लेबाजी के दौरान आयुष को हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया। जिसके बाद वो काफी दर्द में दिखें। मैच खत्म होने के बाद बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने आयुष के इंजरी पर अपडेट देते हुए कहा कि चोट की गंभीरता का पता नहीं चल सका है। उसके लिए यह निश्चित रूप से बुरा है।
हसी ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह हैमस्ट्रिंग टियर है। पता नहीं यह कितना बुरा है। हम शायद अगले दिन उसका स्कैन करेंगे। मुझे पक्का नहीं पता, लेकिन हां, यह काफी बुरा लग रहा है। बदकिस्मती से, उसका बाहर होना एक बड़ा नुकसान होगा क्योंकि वह हमारे लिए अच्छे टच में था।
आयुष की जगह एक नए खिलाड़ी को मिलेगा मौका
उन्होंने आगे कहा, “वह एक रोमांचक युवा प्रतिभा है, लेकिन इससे किसी और को मौका मिलेगा, इसलिए यह भी रोमांचक है। हमारे पास कुछ बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्हें मौका नहीं मिला है, इसलिए उनमें से किसी एक के लिए यह रोमांचक होगा। आयुष को खोने से हम जितना निराश हैं, मुझे नहीं पता कि यह कितने समय तक रहेगा, लेकिन एक नए खिलाड़ी का आना और मौका मिलना रोमांचक है।”
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! फ्लेमिंग के बाद अब इन कोचों की भी हो सकती है छुट्टी
5 IPL ट्रॉफियां और 18 साल का सफर… चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग, फैंस को लगा झटका
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
आयुष ने खेली 30 रनों की पारी
एसआरएच के खिलाफ मैच में सीएसके को जीत के लिए 195 रन का लक्ष्य मिला था। संजू सैमसन का विकेट गिरने के बाद सीएसके की पारी के दूसरे ओवर में गुरजपनीत सिंह की जगह आयुष म्हात्रे एक इम्पैक्ट सब के तौर पर आए। 18 साल के म्हात्रे शानदार फॉर्म में दिखे और 13 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली।
पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर आयुष हुए चोटिल
पारी के दौरान पांचवें ओवर की दूसरी गेंद के बाद, दूसरा रन लेने की कोशिश में म्हात्रे की हैमस्ट्रिंग खिंच गई। उन्होंने रन पूरा किया लेकिन दर्द से जमीन पर बैठ गए। फिजियो तुरंत दौड़कर आए। म्हात्रे ने मैदान से बाहर जाने के बजाय बल्लेबाजी करने का फैसला किया और कुछ ही गेंदों के बाद अपना विकेट गंवा दिया।
यह भी पढ़ें: संजू सैमसन की बाज जैसी नजर, बॉलर ने नहीं की अपील, पर विकेटकीपर की जिद्द ने चटकाया अभिषेक शर्मा का बड़ा विकेट
सीएसके खेमे में बढ़ी चोटिल खिलाड़ियों की संख्या
म्हात्रे सीएसके की इंजरी लिस्ट में सबसे नए नाम हैं, क्योंकि तेज गेंदबाज खलील अहमद और नाथन एलिस पहले ही चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं और सीजन में एक भी मैच नहीं खेल सके हैं। उन्हें टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी थी। सीएसके को इस मैच में 10 रन से हार का सामना करना पड़ा। टीम की सीजन के चौथे मैच में छठी हार थी। अंकतालिका में सीएसके सातवें नंबर पर है।
