मेहमानों की बन गई थी लिस्ट, फिर क्यों टल गई रिंकू सिंह की शादी; ये है वजह
क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर को वारणसी स्थित ताज होटल में होनी थी, लेकिन अब किसी कारण शादी की तरीख को टाल दिया गया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज (फोटो- सोशल मीडिया)
क्रिकेटर रिंकू सिंह को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। रिंकू सिंह और जौनपुर के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी इस साल 18 नवंबर को होनी थी। इस बड़े समारोह के लिए वाराणसी का ताज होटल चुना गया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि इन दोनों के बीच शादी की तारीख को टाल दिया गया है।
जिसका मतलब हुआ कि अब रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर को नहीं होगी। इसके लिए नया दिन चुना जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी की तारीख को टालने का कारण रिंकू सिंह की घरेलू क्रिकेट की व्यस्तता है। जल्द ही दोनों की शादी की नई तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा।
इससे पहले रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की लखनऊ में बड़े धूमधाम के साथ सगाई हुई थी। जिसके बाद दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी। शादी समारोह के लिए वाराणसी के नदेसर स्थित ताज होटल में मेहमानों के लिए कमरों की भी व्यवस्था कराई जा चुकी थी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: हैंडबॉल छोड़ एथलेटिक्स चुना… अब देश के लिए दौड़ेंगे अनिकेत नलवड़े
पाकिस्तान को 7-1 से रौंदने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने तोड़ी नो हैंडशेक पॉलिसी, मैदान पर दिखाई गजब की खेल भावना
ओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
3 जुलाई को SGBAU में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ महिला-पुरुष खिलाड़ी होंगे सम्मानित
रिंग सेरेमनी में बड़ी हस्तियां हुई थी शामिल
पहले ही रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी तय हो चुकी थी। जिसके बाद बीते 8 जून को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक होटल में दोनों की रिंग सेरेमनी हुई थी। इस दौरान सपा के मुखिया अखिलेश यादव, क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार व यश दयाल और जया बच्चन शामिल हुई थीं। इसके अलावा भी राजनीति, खेल जगत और बॉलीवुड के बड़े चेहरे इस रिंग सेरेमनी में शामिल हुए थे।
टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत बने दुनिया दिग्गज विकेटकीपर, इस लिस्ट में हुए शामिल
फरवरी में हो सकती है शादी
इस साल के 18 नवंबर को होने वाली शादी को फिलहाल टाल दिया गया है। अब वाराणसी के ताज होटल की बुकिंग अगले साल के फरवरी महीने के लिए करा दी गई है। हालांकि अभी शादी की तारीख स्पष्ट नहीं हो पाई है। जल्द ही इसके बारे में दोनों परिवारों की तरफ से अपडेट दे दिया जाएगा।
