हिम्मत सिंह की कप्तानी का कमाल, डीपीएल खिताब के साथ घरेलू सर्किट में छाए

Himmat Singh Stats: हिम्मत सिंह ने 55 लिस्ट-ए मुकाबले खेले, जिसमें छह शतक और नौ अर्धशतक के साथ 1,858 रन बनाए, जबकि 58 टी20 मुकाबलों में उनके नाम 917 रन दर्ज हैं।
हिम्मत सिंह: डीपीएल खिताब जीतने वाले कप्तान, जिन्होंने घरेलू सर्किट में दिखाया जलवा
क्रिकेटर हिम्मत सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Himmat Sings: हिम्मत सिंह ने अपनी कमाल की प्रतिभा ने भारतीय क्रिकेट जगत में अपना नाम कमाया है। वो राजधानी दिल्ली के खिलाड़ी हैं, जो कि अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। हिम्मत ने घरेलू क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी करने अपनी अगल पहचान बना ली है। वो बैटिंग में अपनी टीम के लिए स्थिरता लाते हैं। जब टीम को जरूरत हो तब तेज अंदाज में भी रन बनाते हैं।

हिम्मत सिंह का जन्म 8 नवंबर 1996 को राजधानी दिल्ली में हुआ था। उन्होंने घरेलू सर्किट में अपना जलवा दिखाया है। उनको लंबे फॉर्मेट का खिलाड़ी भी माना जाता है। साल 2017 में हिम्मत सिंह ने रेलवे के खिलाफ फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने महत्वपूर्ण पारियों के साथ अपनी क्षमता दिखाते हुए टीम में खास जगह बनाई।

फर्स्ट क्लास में खेल चुके हैं 33 मैच

दिसंबर 2023 में हिम्मत सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी में नाबाद शतक जड़ते हुए दिल्ली को 69 रन से जीत दिलाई। हिम्मत ने चंडीगढ़ के खिलाफ 100 गेंदों में 132 रन बनाए, जिसमें छह छक्के और 10 चौके शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत दिल्ली ने 279/4 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में चंडीगढ़ की टीम 210 रन पर सिमट गई। हिम्मत सिंह अपने करियर में 33 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 36.97 की औसत के साथ 1,738 रन बनाए। इस दौरान दो शतक और 13 अर्धशतक शामिल रहे।

लिस्ट ए और DPL में है बेहतरीन रिकॉर्ड

हिम्मत सिंह ने 55 लिस्ट-ए मुकाबले खेले, जिसमें छह शतक और नौ अर्धशतक के साथ 1,858 रन बनाए, जबकि 58 टी20 मुकाबलों में उनके नाम 917 रन दर्ज हैं। टी20 क्रिकेट में उनके 40 से ज्यादा छक्कों से जाहिर होता है कि गेंद को सीधे बाउंड्री पार भेजने की क्षमता उन्हें खेल के सबसे छोटे प्रारूप में एक मूल्यवान खिलाड़ी बनाती है।

हिम्मत सिंह दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के पहले सीजन में ईस्ट दिल्ली राइडर्स की कप्तानी करते नजर आए। इसी टीम ने खिताब अपने नाम किया। हिम्मत सिंह ने उस सीजन 10 पारियों में 381 रन बनाए थे। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वालों में तीसरे स्थान पर रहे।

हिम्मत सिंह को आईपीएल-2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपने साथ जोड़ा, लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका। आईपीएल-2025 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने उन्हें बेस प्राइज पर खरीदा, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी के लिए मौका नहीं मिल सका। भले ही हिम्मत सिंह को अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन घरेलू स्तर पर उनके प्रदर्शन को नजरअंदाज बिल्कुल नहीं किया जा सकता।

एजेंसी इनपुट के साथ 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com