- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Dpl Announces Rules And Purse For Season 2
दिल्ली प्रीमियर लीग की नीलामी 6 जुलाई को, फ्रेंचाइजियों को मिला 1.5Cr का पर्स
दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन-2 की नीलामी 6 जुलाई को होगी। नीलामी से पहले दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ने प्लेयर रिटेंशन, राइट टू मैच कार्ड और अन्य नियमों की घोषणा कर दी है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

डीपीएल ट्रॉफी (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL T20) के सीजन- 2 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम और संरचना की आधिकारिक घोषणा कर दी है। नीलामी का आयोजन 6 जुलाई (पुरुष) और 7 जुलाई (महिला) को दिल्ली में किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण फैनकोड पर किया जाएगा। इस बार का सीजन पहले से भी ज्यादा प्रतिस्पर्धी और भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा।
डीडीसीए ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए यह स्पष्ट किया है कि नीलामी में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार की आयु सीमा नहीं होगी। इसका मतलब है कि अंडर-16 से लेकर अनुभवी खिलाड़ी तक, सभी को अपनी प्रतिभा दिखाने का बराबर मौका मिलेगा। यह निर्णय भविष्य के क्रिकेट सितारों को सामने लाने और सभी वर्गों के खिलाड़ियों को समान रूप से शामिल करने के उद्देश्य से लिया गया है।
फ्रेंचाइजियों को मिला 1.5 करोड़ का पर्स
डीडीसीए ने इस बार डीपीएल टी20 लीग में 8 टीमों को शामिल करने का फैसला किया है। पहले सीजन में इस लीग में 6 टीमें थी लेकिन इस सीजन के दो और टीमों को शामिल किया गया है। सभी टीमों के फ्रेंचाइजियों को 1.5 करोड़ का पर्स दिया गया है। इस सीजन नीलामी की प्रक्रिया में बदलाव हुआ है। यहां देखें नीलामी के पूरे नियम…
सम्बंधित ख़बरें
Donald Trump ने तरणजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त होने पर दी हार्दिक बधाई
चंद रुपयों के लिए कत्लेआम! CR पार्क में पड़ोसी ने चाकू से गोदकर बाप-बेटे को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत
Delhi News: आतिशी के पिता विजय सिंह का निधन, अफजल गुरु विवाद और वामपंथी विचारधारा से सुर्खियों में रहे
Raghav Chadha News: सदन में छलका राघव चढ्ढा का दर्द; बोले- मैं वह उप नेता हूं, जिसे में पद से हटाया गया
इन कैटेगरी में खिलाड़ियों बांटा गया है
- मार्की सेट – वो खिलाड़ी जिन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया है या आईपीएल में भाग लिया है (19 खिलाड़ी)
- श्रेणी ए – पूर्व आईपीएल (डीडीसीए के साथ पंजीकृत) और प्रथम श्रेणी डीडीसीए खिलाड़ी (35 खिलाड़ी)
- श्रेणी बी – डीडीसीए अंडर- 23, अंडर- 19 और अंडर- 16 खिलाड़ी (105 खिलाड़ी)
- श्रेणी सी – क्षेत्रीय लीग खिलाड़ी (361 खिलाड़ी)
प्लेयर रिटेंशन नियम
प्रत्येक फ्रेंचाइज किसी एक खिलाड़ी को रिटेन कर सकती है। फ्रेंचाइजी, जिस भी श्रेणी के खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो खिलाड़ी की श्रेणी के आधार पर उसके नीलामी पर्स से कटौती की जाएगी। जैसे अगर कोई टीम ने मार्की प्लेयर को रिटेन किया तो 21 लाख कट जाएंगे। वहीं श्रेणी ए के खिलाड़ी के लिए 10 लाख, श्रेणी बी के खिलाड़ी के लिए 4.5 लाख और श्रेणी सी के खिलाड़ी के लिए 1.5 लाख कट जाएंगे।
RTM कार्ड नियम
- हर मौजूदा टीम को 1 RTM कार्ड
- केवल A, B, C श्रेणियों में उपयोग योग्य
- मार्की खिलाड़ियों पर RTM लागू नहीं
- नई फ्रेंचाइज को RTM का अधिकार नहीं
नई फ्रेंचाइज को मिलेगा खिलाड़ी चुनने का मौका
- रिटेंशन के बाद दोनों नई टीमें किसी भी श्रेणी से 1 खिलाड़ी को शामिल कर सकती है
- चयन पर श्रेणी अनुसार पर्स से कटौती की जाएगी
- सबसे ज्यादा जिसके पास राशि बची हो, उसे प्रथमिकता दिया जाएगा
‘IPL के अंत में…’, एजबेस्टन में इस प्लान के तहत शुभमन गिल ने ठोका दोहरा शतक
इस नीलामी में देश के कुछ सबसे चर्चित और प्रतिभावान क्रिकेटर भाग ले रहे हैं। पुरुष खिलाड़ियों की सूची में ऋषभ पंत, इशांत शर्मा, आयुष बदोनी, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मयंक यादव, अनुज रावत जैसे कई आईपीएल खिलाड़ी शामिल हैं, जो DPL को एक नए स्तर पर ले जाने वाले हैं।
Dpl announces rules and purse for season 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
US से बातचीत के खिलाफ सड़कों पर उतरीं ईरानी महिलाएं, होर्मुज जलडमरूमध्य खुला
Apr 18, 2026 | 09:39 AMसावधान! अक्षय तृतीया पर मासूमों की शादी करवाई, तो रिश्तेदारों समेत जेल जाएंगे बाराती और बैंड वाले भी!
Apr 18, 2026 | 09:37 AMMaharashtra MLC Election का ऐलान, 12 मई को मतदान; सीट बंटवारे को लेकर सियासत तेज
Apr 18, 2026 | 09:29 AMअंधविश्वास का सेकंड इनिंग: खरात की जेल के बाद फिर सजे ढोंगी बाबाओं के दरबार, नासिक के गांवों में ठगी का तांडव
Apr 18, 2026 | 09:21 AMइस्लामाबाद में ही होगी शांति वार्ता, सामने आई मीटिंग की तारीख, इस दिन फिर आमने-सामने होंगे ईरान-अमेरिका
Apr 18, 2026 | 09:20 AMHormuz Strait खोलने पर ईरान ने रखी बड़ी शर्त, अमेरिकी नाकेबंदी के खिलाफ दी सख्त चेतावनी
Apr 18, 2026 | 09:18 AMठाणे में मेट्रो, टनल, पॉड टैक्सी से होगा बदलाव, Deputy CM Eknath Shinde ने बताया सुपर सिटी प्लान
Apr 18, 2026 | 09:16 AMवीडियो गैलरी

2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM
‘यह महिला आरक्षण नहीं, पॉलिटिकल अवसरवाद है’, इकरा हसन ने संसद में मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Apr 17, 2026 | 10:39 PM
‘पत्नी के पैर छूता हूं…’, संसद में रवि किशन का ये बयान सुनकर सन्न रह गया विपक्ष, देखें VIDEO
Apr 17, 2026 | 10:33 PM
शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:21 PM
‘ 2023 में पास हुआ बिल, तो अब तक लागू क्यों नहीं’, महिला आरक्षण पर संसद में डिंपल यादव का जोरदार भाषण- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:15 PM
संसद में राहुल गांधी ने सुनाई ‘जादूगर’ की कहानी, महिला आरक्षण बिल के बहाने सरकार पर कसा तंज- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:08 PM














