- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Controversy Over India Victory In Champions Trophy Andy Roberts Allegedly Icc Favours India
ICC करता है BCCI का फेवर…चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर बढ़ रहा विवाद, कैरेबियाई दिग्गज ने लगाया बड़ा आरोप
कई लोगों का मानना है कि भारत को जीत केवल दुबई की वजह से मिली है, क्योंकि इंडिया ने अपने सभी मुकाबले दुबई में खेले हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाज एंडी रॉबर्ट्स ने ICC को भारत का पक्ष लेने का इल्जाम लगया है।
- Written By: मृणाल पाठक

टीम इंडिया (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: 9 मार्च को भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर अपने आईसीसी ट्रॉफी में इजाफा किया है। लेकिन टीम इंडिया की ये जीत कई देशों को रास नहीं आ रही है। खासकर पाकिस्तान को, जो भारत की जीत को जायज नहीं बता रहा है और लगातार सवाल खड़े कर रहा है। इसी बीच अब एक कैरेबियाई दिग्गज ने भी आईसीसी पर बड़ा आरोप लगाया है और भारत की जीत पर सवाल खड़े किए हैं।
दरअसल, 29 साल बाद पाकिस्तान को किसी आईसीसी ट्रॉफी की मेजबानी सौंपी गई थी। लेकिन भारत ने अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से साफ इनकार कर दिया था। जिसके बाद काफी विवाद हुआ था, लेकिन बाद में ये फैसला लिया गया कि भारत के सभी मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। इसी वजह से कई लोगों का मानना है कि भारत को जीत केवल दुबई की वजह से मिली है, क्योंकि टीम इंडिया ने अपने सभी मुकाबले दुबई में खेले हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज एंडी रॉबर्ट्स ने आईसीसी को भारत का पक्ष लेने का इल्जाम लगाया है।
ICC लेता है भारत का पक्ष
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एंडी रॉबर्ट्स ने अपनी नाराजगी जाहीर की है। उन्होंने कहा कि ”कुछ तो होना ही चाहिए… भारत के पास सब कुछ नहीं हो सकता। ICC को कभी-कभी भारत को मना कर देना चाहिए। पिछले साल के टी20 विश्व कप में भारत को बढ़त मिली थी, क्योंकि उन्हें पहले से पता था कि उनका सेमीफाइनल कहां खेला जाएगा (गुयाना में)। चैंपियंस ट्रॉफी में, भारत को बिल्कुल भी यात्रा नहीं करनी पड़ी। एक टीम टूर्नामेंट के दौरान यात्रा कैसे नहीं कर सकती?”
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
RCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट
वैभव सूर्यवंशी की अगले महीने टीम इंडिया में एंट्री पक्की? पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान, कहा- उसे जल्द भारत..
Andy Roberts! pic.twitter.com/zB2ma30KMX — RVCJ Media (@RVCJ_FB) March 12, 2025
क्रिकेट एक राष्ट्र का खेल नहीं…
वह आगे कहते हैं, ”यह उचित नहीं है, यह क्रिकेट नहीं है। खेल का मैदान एक समान होना चाहिए। मुझे पता है कि भारत से बहुत सारा पैसा आता है, लेकिन क्रिकेट एक राष्ट्र का खेल नहीं होना चाहिए। अब यह एक राष्ट्र की प्रतियोगिता की तरह लग रहा है और खेल का मैदान एक समान नहीं है। मेरे लिए, ICC भारतीय क्रिकेट बोर्ड का प्रतिनिधित्व करता है। भारत सब कुछ तय करता है। अगर कल भारत कहता है, ‘सुनो, कोई नो-बॉल और वाइड नहीं होनी चाहिए,’ तो मेरे हिसाब से, ICC भारत को संतुष्ट करने का कोई रास्ता खोज लेगा।”
डेविड मिलर भी जता चुके हैं नाराजगी
जानकारी के लिए बता दें कि उनसे पहले साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी डेविड मिलर ने भी इस पर अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने तो साफ कह दिया था कि वह फाइनल में भारत को सपोर्ट नहीं करने वाले हैं। वहीं पाकिस्तान को लगातार भारत की जीत पर सवाल खड़ा कर रहा है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भारत ने 12 साल बाद जीती चैंपियंस ट्रॉफी
बता दें कि भारत ने धोनी की कप्तानी में 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। जिसके बाद अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 12 साल बाद ये खिताब अपने नाम किया है। भारतीय टीम ने फाइनल में 4 विकेट से न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर तीसरी बार ये खिताब जीता है।
Controversy over india victory in champions trophy andy roberts allegedly icc favours india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
May 18, 2026 | 03:25 PMइंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














