बेंगलुरु में विराट कोहली के खिलाफ शिकायत की गई (फोटो- सोशल मीडिया)
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में जीत के बाद जश्न मनाया। इस दौरान लाखों आरसीबी फैंस टीम के जश्न में शामिल हुए। जिससे जानमाल का भी नुकसान हुआ। आरसीबी की जीत में जश्न मनाने आए 11 फैंस ने अपनी जान गंवा दी। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बेंगलुरु भगदड़ की चर्चा पूरे देश में जोर-शोर से हुई। इस घटना के बाद बेंगलुरु पुलिस हरकत में आई। फिर आरसीबी के चार अधिकारियों की गिरफ्तारी भी हुई। अब इस मामले में नया मोड़ आते हुए दिख रहा है। खबर है कि आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है।
बेंगलुरु भगदड़ के बाद विराट कोहली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। ये शिकायत कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में की गई। शिकायत दर्ज कराने वाले का नाम एच. एम. वेंकटेश है, जो कि एक सामाजिक कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। इसके जवाब में पुलिस ने बताया है कि शिकायत से पहले दर्ज मामले पर पूर्ण तरीके से विचार किया जाएगा। जिसके बाद इसकी जांच की जाएगी।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मैनेजमेंट ने बेंगलुरु में विक्ट्री परेड की घोषणा बिना पुलिस इजाजत के कर दी। इसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हेंडल से दी। इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में 10 लाख से ज्यादा बार देखा गया। जिसके कारण 4 जून को जरूरत से ज्यादा लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
बेंगलुरु भगदड़ के लिए कर्नाटक क्रिकेट संघ के अधिकारी रहुराम भट व उनके कुछ सहयोगी अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। जिसके लिए उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाईकोर्ट से KSCA ने FIR रद्द करने की गुजारिश की है। गौरतलब है कि ये एफआईआर पुलिस ने बीते गुरुवार को आरसीबी, इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड व कर्नाटक क्रिकेट संघ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
कर्नाटक क्रिकेट संघ ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, बेंगलुरु भगदड़ के बाद दर्ज हुई थी FIR
इस मामले पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने कर्नाटक क्रिकेट संघ (KSCA) के अधिकारियों की मांग को देखते हुए उन्हें संरक्षण दिया है। अब इस मामले पर हाईकोर्ट निखिल सोसले की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर 9 जून को सुनवाई करेगा।