Ranji Trophy: ‘उम्मीद है कि J&K के खिलाड़ी…’ फाइनल में पहुंचने पर जम्मू-कश्मीर के CM बड़ा बयान
Ranji Trophy 2025-26: रणजी ट्रॉफी 2025-26 में जम्मू-कश्मीर ने बंगाल को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई। आकिब नबी और पारस डोगरा के प्रदर्शन पर नेताओं और इरफान पठान ने बधाई दी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जम्मू-कश्मीर टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Hope To See J&K Players In Indian Team: बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी 2025-26 में जम्मू-कश्मीर की टीम फाइनल में पहुंच गई है। जम्मू-कश्मीर ने बंगाल को 6 विकेट से हराकर पहली बार फाइनल में प्रवेश किया। इस उपलब्धि के बाद जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, एलजी मनोज सिन्हा, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और पूर्व क्रिकेट इरफान पठान ने बधाई दी है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के कार्यालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा पोस्ट के मुताबिक, “मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर रणजी टीम को सेमीफाइनल में जीत और पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने पर बधाई दी। यह बड़ी कामयाबी टीम के पक्के इरादे, अनुशासन और जम्मू-कश्मीर में बढ़ते खेल संस्कृति को दिखाती है। मुख्यमंत्री ने टीम के कप्तान पारस डोगरा को रणजी ट्रॉफी में 10,000 से ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय घरेलू सर्किट के दूसरे खिलाड़ी बनने पर और आकिब नबी को सेमीफाइनल में 9 विकेट लेने पर बधाई दी, जिससे उनके सीजन की 16 पारियों में कुल 55 विकेट हो गए।” मुख्यमंत्री ने फाइनल के लिए टीम को शुभकामनाएं भी दीं।
जम्मू-कश्मीर के जीत पर मनोज सिन्हा ने क्या कहा?
मनोज सिन्हा के कार्यालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने उनके हवाले से लिखा, “रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में शानदार जीत के लिए जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को बधाई। आपने जम्मू-कश्मीर के खेल इतिहास में एक नया सुनहरा अध्याय लिखा है। पूरे यूटी को आपके शानदार प्रदर्शन पर गर्व है। आप जीत की यह लय जारी रखें और जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन करें।”
सम्बंधित ख़बरें
उमर अब्दुल्ला लापता! BJP ने जारी किया पोस्टर, दर्ज कराएंगे गुमशुदगी की रिपोर्ट, फारूख अब्दुल्ला का आया रिएक्शन
Golden Dome: ट्रंप के गोल्डन डोम प्रोजेक्ट से घबराए रूस और चीन, मिसाइल सिस्टम को बताया बड़ा खतरा
Jasprit Bumrah ने 2 साल से नहीं खेला कोई ODI मैच, अब टीम इंडिया में वापसी के लिए BCCI ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
Team India में अचानक हो गया बड़ा बदलाव, जानें किसे जाना पड़ा बाहर और किसकी हुई एंट्री?
सुरिंदर चौधरी ने फाइनल पर पहुंचने के बाद क्या कहा?
उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के कार्यालय की आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा गया, “पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचने के लिए जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई। आपके धैर्य, संकल्प और लड़ने की भावना ने पूरे क्षेत्र को गर्व महसूस कराया है। फाइनल के लिए शुभकामनाएं।”
इरफान पठान ने क्या कहा?
पूर्व क्रिकेटर और जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के कोच रह चुके इरफान पठान ने एक्स पर लिखा, “इतिहास रच दिया। जम्मू-कश्मीर अपने पहले रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचा। इन लड़कों को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाते देखकर बहुत गर्व है। आप शानदार हैं, अब्दुल समद, क्या पारी है।
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, बंगाल को हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची
एक अन्य पोस्ट में इरफान ने जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज और क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे आकिब नबी की भी तारीफ की है।आकिब नबी ने इस साल घरेलू क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी की और इसका फल भी उन्हें मिला है। आईपीएल 2026 के नीलामी के दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने उनपर बड़ी बोली लगाई थी।
