क्रिस वोक्स ने कंधे की चोट पर दिया बड़ा अपडेट, कहा- एशेज सीरीज से पहले…
Chris Woakes Shares Updates About Shoulder Injury: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने कंधे की चोट के बारे में बड़ा अपडेट दिया है। वो एशेज से पहले फिट होने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
क्रिस वोक्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Chris Woakes Shares Updates About Shoulder Injury: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पांचवें मुकाबले के दौरान क्रिस वोक्स चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वो उस मैच से बाहर हो गए थे, लेकिन टीम की स्थिति को देखते हुए वो टूटे कंधे से बल्लेबाजी करने आए थे। अब इस सीरीज के खत्म होने के बाद वोक्स ने कंधे के चोट पर बड़ा अपडेट दिया है।
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में चोटिल होने के बाद अब वोक्स की नजर जल्दी फिट होने पर है। क्योंकि कुछ महीने बाद एशेज सीरीज खेली जाएगी। एशेज सीरीज से पहले वोक्स ने अपनी रिकवरी पर अपडेट देते हुए कहा कि अब उन्हें स्लिंग की जरूरत नहीं है।
स्लिंग लगाकर बल्लेबाजी करने उतरे थे वोक्स
लंदन में टेस्ट मैच के दौरान क्रिस वोक्स के बाएं कंधे में इंजरी की समस्या हुई, जिसके बाद अंतिम दिन वह स्लिंग लगाकर बल्लेबाजी के लिए उतरे। यह ऐसा पल था जब इंग्लैंड जीत के बेहद करीब था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने मेजबान टीम पांचवें दिन मुकाबला गंवा बैठी। इसी के साथ सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई।
सम्बंधित ख़बरें
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा?
अब क्रिस वोक्स को स्लिंग की आवश्यकता नहीं है। वोक्स ने ‘द हंड्रेड’ के दौरान ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से बात करते हुए कहा कि जाहिर है, मुझे अब स्लिंग की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि अब मैं अपने कंधे को बेहतर तरीके से हिला सकता हूं। मैं रिहैब पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करूंगा। कंधे को जितना हो सके, उतना मजबूत बनाऊंगा। फिलहाल सर्जरी की जरूरत नहीं है, लेकिन देखते हैं कि आगे क्या होगा।इससे पहले वोक्स ने बताया था कि वह चोट से उबरने के लिए सर्जरी और रिहैब में से किसी एक विकल्प पर विचार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: लियाम लिविंगस्टोन ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने
क्रिस वोक्स ने भारत के खिलाफ पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 52.18 की औसत के साथ 11 विकेट हासिल किए। इस पूरी सीरीज में दाएं हाथ के गेंदबाज ने कुल 181 ओवर गेंदबाजी करते हुए 1,086 रन दिए।
क्रिस वोक्स का करियर
क्रिस वोक्स के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 62 मुकाबलों में 29.61 की औसत के साथ 192 विकेट अपने नाम किए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम एक शतक और सात अर्धशतक के साथ 2,034 रन हैं। वहीं 122 वनडे मुकाबलों में इस खिलाड़ी ने 173 विकेट अपने नाम किए, जबकि बल्ले से 1,524 रन जोड़े। क्रिस वोक्स ने इंग्लैंड की ओर से 33 टी20 मुकाबले भी खेले, जिसमें 26.52 की औसत के साथ 31 शिकार किए। (आईएएनएस)
