IPL 2026: चिन्नास्वामी में चेन्नई के कप्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी RCB, यहां देखें प्लेइंग इलेवन
RCB vs CSK Toss Update: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं। इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
ऋतुराज गायकवाड़ और रजत पाटीदार (फोटो- @IPL)
Indian Premier League 2026 11th Match RCB vs CSK Toss Update: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इसके बाद आरसीबी की टीम बल्लेबाजी करने उतरी है और शुरुआती ओवरों में मजबूत शुरुआत की कोशिश कर रही है।
मौजूदा चैंपियन RCB का दमदार आत्मविश्वास
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस मुकाबले में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरी है। टीम ने पिछले सीजन में खिताब जीतने के बाद इस सीजन की शुरुआत भी घरेलू मैदान पर जीत के साथ की थी। कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम में युवा खिलाड़ियों और अनुभवी सितारों का शानदार संतुलन देखने को मिल रहा है। खास तौर पर विराट कोहली का चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई के खिलाफ 149.4 का स्ट्राइक रेट इस मैच में उनकी आक्रामक भूमिका का संकेत देता है।
CSK की नजर वापसी पर
दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। टीम ने इस सीजन अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाए हैं और अब जीत के साथ वापसी करने की कोशिश में है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में टीम अपनी लय हासिल करना चाहती है।
सम्बंधित ख़बरें
जन्मदिन विशेष: रांची से दुनिया तक… कैसे कैप्टन कूल बने करोड़ों दिलों की धड़कन; जानिए MS धोनी की पूरी कहानी
जैनिक सिनर ने विंबलडन में रचा इतिहास: 5वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, जोकोविच के खास क्लब में बनाई जगह
Cristiano Ronaldo Retirement: फीफा वर्ल्ड कप 2026 होगा रोनाल्डो का आखिरी विश्व कप, रिटायरमेंट पर दिया बयान
FIFA World Cup 2026: हालैंड के डबल स्ट्राइक से नॉर्वे ने ब्राजील को हराया, पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
हेड-टू-हेड और हालिया रिकॉर्ड
अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है। हालांकि, हाल के मुकाबलों में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन बार चेन्नई को हराया है। ऐसे में यह मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है।
कौन मारेगा बाजी?
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच में वापसी कर पाती है या फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपनी जीत की लय को बरकरार रखती है। फैंस के लिए यह मुकाबला काफी रोमांच से भरा रहने वाला है।
ये भी पढ़ें: हैदराबाद में लखनऊ ने चखा जीत का स्वाद, ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी से जीता लखनऊ सुपर जायंट्स
RCB और CSK की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पाडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह। जैकब डफी।
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद।
