- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Champions Trophy 2025 Where Is Team India Players After Defeated Pakistan
Champions Trophy 2025 : पाकिस्तान को पटककर चंपत हुई टीम इंडिया, प्रैक्टिस सेशन से क्यों गायब रहे खिलाड़ी?
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराने के बाद टीम इंडिया अब 2 दिन की छुट्टी पर है। खिलाड़ी 26 फरवरी को फिर से प्रैक्टिस करने मैदान पर आएंगे।
- Written By: मृणाल पाठक

टीम इंडिया (सोर्स- बीसीसीआई-एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत काफी शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहा है। पहले तो टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराया, उसके बाद पाकिस्तान को धूल चटाई और सेमीफाइनल की टिकट लगभग तय कर ली है। टीम इंडिया लीग स्टेज में अपना आखिरी मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने जा रही है। हालांकि पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय टीम गायब हो गई!
दरअसल, टीम इंडिया को अपने अगले मैच से पहले एक हफ्ते का ब्रेक मिला है। जिसके चलते टीम इंडिया अब गायब हो गई है। पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया 24 फरवरी को प्रैक्टिस करने नहीं गई, इसी वजह से अब फैंस के मन में ये सवाल आने लगा है कि आखिरकार टीम इंडिया के खिलाड़ी कहां गायब हो गए हैं?
तो आपको बता दें कि टेंशन की कोई बात नहीं है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराने के बाद टीम इंडिया अब 2 दिन की छुट्टी पर है। खिलाड़ी 26 फरवरी को फिर से प्रैक्टिस करने मैदान पर आएंगे। जब वे न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के साथ ही सेमीफाइनल की तैयारी में जुट जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
विदर्भ का सितारा चमका, नागपुर के हर्ष दुबे की Team India में धमाकेदार Entry, टेस्ट-वनडे में मौका
National Doubles Squash Championship: वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा का दोहरा खिताब
भारतीय हॉकी में विदेशी प्लेयर की एंट्री, श्रीजेश की जगह फ्रांस का ये पूर्व खिलाड़ी बना जूनियर हॉकी टीम का कोच
World Squash Championship: मुस्तफा से हारे चोटरानी, भारत का सफर हुआ समाप्त
जानकारी के लिए बता दें कि अगर टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचती है तो 4 मार्च को दुबई में मैच खेला जा सकता है। जिसके चलते टीम इंडिया दुबई की गर्मी में लगातार प्रैक्टिस करके चोटिल होने का जोखिम नहीं उठाना चाहती है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी को अत्यधिक गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ज्ञात हो कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की पूरी टीम ऑलआउट हो गई और 241 रन ही बना सकी। इस दौरान कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन विराट कोहली के शानदार शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट लगभग हासिल कर लिया।
Champions trophy 2025 where is team india players after defeated pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
9 मई की Lok Adalat छूट गई तो घबराइए नहीं, अब इस तारीख को मिलेगा चालान माफ कराने का मौका
May 25, 2026 | 06:31 PMMeditation Tips: तनाव दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से करें मेडिटेशन, मन रहेगा शांत और फोकस होगा बेहतर
May 25, 2026 | 06:25 PMओंकारेश्वर में हरियाणा के श्रध्दालुओं से मारपीट करने वाले 6 कर्मचारी सस्पेंड, प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन
May 25, 2026 | 06:23 PMफिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PMव्यापारियों ने वापस लिया हड़ताल का फैसला, लासलगांव मंडी में प्याज की नीलामी शुरू, किसानों को बड़ी राहत
May 25, 2026 | 06:17 PMयात्रियों को बड़ी राहत: मुंबई से जबलपुर और अजमेर के लिए अब नियमित चलेंगी सुपरफास्ट ट्रेनें
May 25, 2026 | 06:11 PMकरोड़ों खर्च के बाद भी बदहाल अंबरनाथ के पार्क, शिवगंगा नगर बाल उद्यान बना शराबियों का अड्डा
May 25, 2026 | 06:06 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM














