Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ तोडेंगे कई दिग्गजों के रिकॉर्ड, पहले मैच में ये 5 रिकॉर्ड होंगे निशाने पर
भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के पास कई रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Rohit Sharma may play in IND vs NZ Match
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो चुका है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के पास कई रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा 5 रिकॉर्ड आसानी से तोड़ सकते हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ अगर रोहित शर्मा 12 रन बना लेते हैं तो वह वनडे क्रिकेट में 11000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं दुनिया के 10वें बल्लेबाज बन जाएंगे। 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू करने वाले रोहित के नाम अब तक खेले गए 268 मैचों में 10,988 रन हैं।
वनडे में 11 हजार से ज्यादा रन वाले खिलाड़ी
- सचिन तेंदुलकर (भारत) – 18,426
- कुमार संगकारा (श्रीलंका)- 14,234
- विराट कोहली (भारत)- 13,963
- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)- 13,704
- सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)- 13,430
- महेला जयवर्धने (श्रीलंका)- 12,650
- इंजमाम-उल-हक (पाकिस्तान)- 11,739
- जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 11,579
- सौरव गांगुली (भारत) – 11,363
11 हजारी बनने के लिए चाहिए 12 रन
रोहित शर्मा ने अब 260 वनडे में बल्लेबाजी करते हुए 10998 रन बनाए हैं। अगर रोहित शर्मा आज बांग्लादेश के खिलाफ 12 रन बना लेते हैं तब वो वनडे क्रिकेट में 11 हजार रन बनाने में मामले में विराट कोहली के बाद दुनिया के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज भी बन जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
कभी करियर खत्म होने की थी चर्चा, अब IPL में चमके सौरभ दुबे; दिग्गज बल्लेबाजों की उड़ा दी गिल्ली
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
Rohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर आया कोच जयवर्धने का रिएक्शन, इन दो दिग्गजों की चोट को बताया हार का कारण
सबसे तेज 11 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी
- विराट कोहली (भारत) – 222
- सचिन तेंदुलकर (भारत) – 276
- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 286
- सौरव गांगुली (भारत) – 288
- जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 293
इसके अलावा रोहित के पास बांग्लादेश के खिलाफ वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी के कई संस्करणों में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनने का भी मौका होगा। रोहित ने मेलबर्न में 2015 वनडे विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मैच में 126 गेंदों पर 137 रन, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 129 गेंदों पर नाबाद 123 रन और 2 जुलाई 2019 को एजबेस्टन में खेले गए वनडे विश्व कप के लीग चरण के मैच में 92 गेंदों पर 104 रन बनाए थे।
रोहित शर्मा के वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ शतक
- मेलबर्न में 126 गेंदों पर 137 रन, 2015 वनडे विश्व कप (क्वार्टर फाइनल)
- बर्मिंघम में 129 गेंदों पर 123* रन, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी (सेमीफाइनल)
- बर्मिंघम में 92 गेंदों पर 102 रन, 2019 वनडे विश्व कप (लीग स्टेज मैच)
इंटरनेशनल क्रिकेट में 50वां शतक भी बना सकते हैं रोहित
रोहित शर्मा अगर बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में शतक बनाने में कामयाब होते हैं तब वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बन जाएंगे। वहीं दुनिया के 10वें खिलाड़ी होंगे, जो यह कारनामा अपने नाम करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
- सचिन तेंदुलकर (भारत) – 100
- विराट कोहली (भारत) – 81
- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 71
- कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 63
- जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 62
- हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) – 55
- महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 54
- ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) – 53
- जो रूट (इंग्लैंड) – 52
- रोहित शर्मा (भारत) – 49
भारत के लिए अपनी कप्तानी में 100वां जीत हासिल कर सकते हैं रोहित
अगर भारत दुबई में बांग्लादेश को हराने में कामयाब हो जाता है, तो रोहित मोहम्मद अजहरुद्दीन, एमएस धोनी और विराट कोहली के बाद 100 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाले चौथे भारतीय कप्तान बन जाएंगे। रोहित की कप्तानी में भारत ने अब तक सभी प्रारूपों में खेले गए 137 मैचों में से 99 में जीत हासिल की है।
भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा जीत
- एमएस धोनी – 179
- विराट कोहली – 137
- मोहम्मद अज़हरुद्दीन – 104
- रोहित शर्मा – 99
- सौरव गांगुली – 97
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रोहित के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। वो वनडे में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में शाहिद अफ़रीदी के छक्कों का अंतर कम करना चाहेंदे। अफ़रीदी ने पाकिस्तान के लिए 398 मैचों में 351 छक्के लगाए हैं। जबकि रोहित ने अब तक खेले गए 268 मैचों में 338 छक्के लगाए हैं।
