Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Champions Trophy 2025: भारतीय टीम पर बोझ बने विराट कोहली! बांग्लादेश के खिलाफ भी खामोश रहा बल्ला

विराट कोहली पिछले छह मैचों में 5 बार स्पिन के खिलाफ आउट हुए हैं। ऐसे में ये समझा जा रहा है कि उनकी बल्लेबाजी स्पिन के खिलाफ कमजोर हो गई है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Feb 20, 2025 | 08:54 PM

विराट कोहली (सोर्स- एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेल रहा है। जहां भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन बल्लेबाज निराश कर रहे हैं। खासकर भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, जो लगातार फेल होते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद अब ये सवाल उठने लगा है कि क्या अब कोहली टीम इंडिया पर बोझ बन गए हैं?

दरअसल, पिछले कुछ समय से भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला खामोश है। जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि ये कहना बिलकुल गलत होगा कि कोहली अब टीम इंडिया के लिए बोझ बन गए हैं, क्योंकि वह वो बल्लेबाज हैं जो भारत के संकटमोचक के नाम से जाने जाते हैं।

Virat Kohli against Leg-Spin pic.twitter.com/9CODDeyyZN — RVCJ Media (@RVCJ_FB) February 20, 2025

विराट कोहली पिछले छह मैचों में 5 बार स्पिन के खिलाफ आउट हुए हैं। ऐसे में ये समझा जा रहा है कि उनकी बल्लेबाजी स्पिन के खिलाफ कमजोर हो गई है। वह बांग्लादेश के खिलाफ 38 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए हैं। जिसके बाद कई लोग उनकी फॉर्म पर सवाल करने लगे हैं। हालांकि उनके फैंस का मानना है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ धमाल मचा सकते हैं।

गौरतलब हो कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की पारी 228 रनों पर सिमट गई। टीम की शुरुआत काफी खराब रही, लेकिन हृदोय के शतक के बदौलत बांग्लादेश 228 रन बनाने में कामयाब रही। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन तौहीद (100) ने और जाकिर (68) ने बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए। हर्षित राणा ने तीन विकेट लिए।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी के लिए बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही है। उसके बाद भारत को अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी को खेलना है। जबकि दो मार्च को भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ भिंडने वाला है। भारत के सभी मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे।

Champions trophy 2025 india vs bangladesh virat kohli poor performance against spin

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 20, 2025 | 08:54 PM

Topics:  

  • Champions Trophy 2025
  • India vs Bangladesh
  • Virat Kohli

सम्बंधित ख़बरें

1

VHT 2025-26: विराट-रोहित के मैच में लाइव टेलीकास्ट का सस्पेंस खत्म! फैंस के लिए आया बड़ा अपडेट

2

क्यों नहीं हुआ रोहित-विराट के विजय हजारे ट्रॉफी मैच का टेलीकास्ट? पूर्व दिग्गज ने बताई इसकी वजह

3

कब होगा रोहित-कोहली का अगला मैच? यहां देखें विजय हजारे ट्रॉफी के अगले राउंड की पूरी डिटेल

4

Vijay Hazare Trophy 2025: पहले दिन लगे 21 शतक और एक दोहरा शतक, एक दिन में बने दर्जनों खेल रिकॉर्ड

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.