-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Champions Trophy 2025 Final Match Tickets Worth Crores Of Rupees Sold Out In Minutes
Champions Trophy 2025: भारत को चीयर करने दुबई पहुंच रहे फैंस, मिनटों में बिक रही करोड़ों की मैच टिकट, खचा-खच भरा नजर आएगा स्टेडियम
- Written By: मृणाल पाठक
Champions Trophy 2025 Final Match Ticket Price: भारत के फाइनल में पहुंचते ही दुबई में खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच की टिकट 10 गुना तेजी से बिकनी शुरू हो गई है।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना लगी है। टीम इंडिया अब 9 मार्च को दुबई में टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेले वाली है। हालांकि ये आज तय होगा कि भारत का फाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड में से किसके साथ होने वाला है। लेकिन इससे पहले आपको बता दें कि भारत के फाइनल में पहुंचते ही फाइनल की टिकट 10 गुना तेजी से बिकनी शुरू हो गई है।
दरअसल, रविवार को दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले ICC पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल 2025 के टिकट आईसीसी ने मंगलवार 4 मार्च को रात 10 बजे गल्फ स्टैंडर्ड टाइम (GST) पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया था। जिसके बाद टिकट के रेट भी काफी मंहगे हैं और तेजी से बिक रहे हैं।
तेजी से बिक गई लाखों की टिकट
अब तक प्लेटिनम की सभी टिकट बिक चुकी है। जिसकी कीमत भारतीय रुपये के अनुसार 1,21,116 रुपये थी। इसके अलवा दोनों ग्रैंड लॉन्ज की टिकट भी बिक गई है, जिसकी कीमत 1,92,195 रुपये थी। ऐसे में ये समझा जा सकता है कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के पहुंचते ही महंगी-महंगी टिकट्स आसानी से बिक गईं।
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
स्टेडियम की सबसे महंगी टिकट
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत का फाइनल मैच खेला जाएगा। जहां सबसे महंगी टिकट स्काई बॉक्सेस की है, इसकी कीमत 3,353,744 रुपये है। जो केवल एक ही बची है। इसके बाद स्काई बॉक्सेस ईस्ट की टिकट है, जिसकी कीमत 1,025,194 रुपये है। ये टिकत भी अब केवल दो ही बची हैं।
26 हजार की सबसे सस्ती टिकट
भारत के फाइनल मैच की सबसे सस्ती टिकट जनरल ईस्ट की है, जिसकी कीमत 26,335 रुपये से लेकर 31,053 रुपये तक है। इसके बाद जनरल वेस्ट की टिकट 27,978 से लेकर 31,002 रुपये की कीमत की है। प्रीमियम की टिकट की कीमत 48,811 रुपये से लेकर 85,535 रुपये तक है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
9 मार्च को होगी खिताबी भिड़ंत
सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जहां सभी विकेट गंवाकर टीम 264 रन बनाने में कामयाब रही। कंगारूओं के लिए सबसे ज्यादा 76 रन कप्तान स्टीव स्मिथ ने बनाए थे। जबकि भारत ने 265 के लक्ष्य को महज 48.1 ओवर में 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था। भारत के लिए सबसे ज्यादा 84 रन विराट कोहली ने बनाया था। भारत अब 9 मार्च को टूर्नामेंट का फाइनल खेलेगा।
Champions trophy 2025 final match tickets worth crores of rupees sold out in minutes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














