गुवाहाटी टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, कप्तान शुभमन गिल का खेलना मुश्किल
Shubman Gill: भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में होगा, लेकिन टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है। मैच विनर खिलाड़ी के उपलब्ध होने पर संशय है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया)
India captain Shubman Gill: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा। लेकिन मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल का इस टेस्ट में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार गिल की उपलब्धता फिलहाल 50-50 बताई जा रही है।
गुवाहाटी टेस्ट से पहले चिंता बढ़ी
गिल का खेलना अभी तय नहीं है। टीम इंडिया बुधवार को गुवाहाटी रवाना होगी और उम्मीद है कि गिल भी टीम के साथ यात्रा करेंगे। उन पर मेडिकल टीम लगातार निगरानी रख रही है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। सुबह उठने पर गिल की गर्दन में अकड़न थी और पहली पारी में सिर्फ तीन गेंदें खेलने के बाद वे रिटायर्ड हर्ट हो गए।
शेड्यूल के अनुसार टीम इंडिया बुधवार को गुवाहाटी रवाना होगी। हालांकि पुष्टि नहीं है, लेकिन संभावना है कि शुभमन गिल टीम के साथ यात्रा करें। सबसे खराब स्थिति में वे गुरुवार को जुड़ सकते हैं। 26 वर्षीय गिल पर बीसीसीआई मेडिकल टीम लगातार नजर बनाए हुए है और अगर आखिरी समय में कोई दिक्कत नहीं आती, तो वे दूसरे और अंतिम टेस्ट में टीम से जुड़ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मारिजाने कैप का धमाका, दमदार पारी से बनाए कई रिकॉर्ड्स, ऐसा करने वाली साउथ अफ्रीका की पहली बल्लेबाज बनीं
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
IND vs AFG: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा
खेल के मैदान में अफगानिस्तान की दुर्गति! भारत ने 170 रनों से हराया, झेली ODI इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी शिकस्त
इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
शुभमन गिल की उपलब्धता संदिग्ध होने के बीच नितीश कुमार रेड्डी दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की मजबूत दावेदारी बनकर उभर रहे हैं। पिछले एक साल में गौतम गंभीर ने रेड्डी पर काफी भरोसा जताया है। उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान मौका मिला था, वहीं इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी वे भारतीय दल का हिस्सा रहे थे।
ये भी पढ़ें- IND A vs PAK A: पाकिस्तान के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद अब इससे भिड़ेगी टीम इंडिया, जाने पूरी डिटेल
नीतीश कुमार रेड्डी अब तक का प्रदर्शन भी प्रभावी रहा है। उन्होंने 9 टेस्ट मैचों में 29.69 की औसत से 386 रन बनाए हैं और 8 विकेट चटकाए हैं। वनडे में 2 मैचों में 27 रन जबकि टी-20 में 4 मुकाबलों में 90 रन और 3 विकेट अपने नाम किए हैं। ऐसे में गुवाहाटी टेस्ट में गिल की जगह रेड्डी को मौका मिलने की काफी संभावना है।
