कैमरून ग्रीन ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
Cameron Green Creates History: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन ने 47 गेंदों पर शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वो ऑस्ट्रेलिया में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
कैमरून ग्रीन (फोटो-सोशल मीडिया)
Cameron Green Creates History: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन ने इतिहास रच दिया। कैमरून ग्रीन ऑस्ट्रेलिया में वनडे मैचों में 50 गेंदों से कम में शतक बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इसके साथ ही ग्रीन ने मैक्सवेल को भी पीछे छोड़ दिया है।
कैमरून ग्रीन ने तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मात्र 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया में यह सबसे तेज शतक है। वहीं ग्रीन का 47 गेंदों में बनाया गया शतक किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा वनडे में दूसरे सबसे वनडे शतक भी है। ग्रीन से पहले ऑस्ट्रेलिया में सबसे तेज वनडे शतक बनाने का रिकॉर्ड मैक्सवेल के नाम था। 8 मार्च 2015 को सिडनी में खेले गए ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच के दौरान मैक्सवेल ने 51 गेंदों में शतक पूरा किया था।
सबसे तेज वनडे शतक (ऑस्ट्रेलिया में)
| खिलाड़ी | टीम | गेंदें | विपक्षी टीम | स्थल | दिनांक |
|---|---|---|---|---|---|
| कैमरून ग्रीन | ऑस्ट्रेलिया | 47 | दक्षिण अफ्रीका | मैके | 24 अगस्त 2025 |
| ग्लेन मैक्सवेल | ऑस्ट्रेलिया | 51 | श्रीलंका | सिडनी | 8 मार्च 2015 |
| एबी डिविलियर्स | दक्षिण अफ्रीका | 52 | वेस्टइंडीज | सिडनी | 27 फरवरी 2015 |
| स्टीव स्मिथ | ऑस्ट्रेलिया | 62 | भारत | सिडनी | 27 नवंबर 2020 |
| स्टीव स्मिथ | ऑस्ट्रेलिया | 62 | भारत | सिडनी | 29 नवंबर 2020 |
वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का ओवरऑल रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है। दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व कप्तान ने 18 जनवरी 2015 को जोहान्सबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 31 गेंदों में 100 रन का आंकड़ा पार किया था। वहीं इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल का नाम भी शामिल है। मैक्सवेल 40 गेंदों पर वनडे में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।
सम्बंधित ख़बरें
कप्तानी छिनने के कुछ ही घंटों बाद SKY ने बरपाया कहर! 24 गेंदों में कूटे 48 रन, देखते रह गए श्रेयस अय्यर- VIDEO
IND Vs AFG: केएल राहुल के बाद कप्तान गिल ने जड़ा शतक, भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दिन 368 रन बनाए
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे ये खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर ने प्लेइंग 11 में पंत को दी जगह, बताई ये वजह
IPL में RCB की जीत के बाद नासिक में हुड़दंग, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस का लाठीचार्ज
यह भी पढ़ें: रिकॉर्ड बुक टॉप कर गए हेड-मार्श, अफ्रीका के खिलाफ ODI में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया 10 साल बाद 400 पार
वनडे मैचों में सबसे तेज शतक
| खिलाड़ी | टीम | गेंदें | विरोधी टीम | स्थल | दिनांक |
|---|---|---|---|---|---|
| एबी डिविलियर्स | दक्षिण अफ्रीका | 31 | वेस्टइंडीज | जोहान्सबर्ग | 18 जनवरी 2015 |
| कोरी एंडरसन | न्यूज़ीलैंड | 36 | वेस्टइंडीज | क्वीन्सटाउन | 1 जनवरी 2014 |
| शाहिद अफरीदी | पाकिस्तान | 37 | श्रीलंका | नैरोबी | 4 अक्टूबर 1996 |
| ग्लेन मैक्सवेल | ऑस्ट्रेलिया | 40 | नीदरलैंड | नई दिल्ली | 25 अक्टूबर 2023 |
| आसिफ खान | यूएई | 41 | नेपाल | कीर्तिपुर | 16 मार्च 2023 |
| मार्क बाउचर | दक्षिण अफ्रीका | 44 | ज़िम्बाब्वे | पॉटचेफ्स्ट्रूम | 20 सितंबर 2006 |
| ब्रायन लारा | वेस्टइंडीज | 45 | बांग्लादेश | ढाका | 9 अक्टूबर 1999 |
| शाहिद अफरीदी | पाकिस्तान | 45 | भारत | कानपुर | 15 अप्रैल 2005 |
| जेसी राइडर | न्यूज़ीलैंड | 46 | वेस्टइंडीज | क्वीन्सटाउन | 1 जनवरी 2014 |
| जोस बटलर | इंग्लैंड | 46 | पाकिस्तान | दुबई | 20 नवंबर 2015 |
| जोस बटलर | इंग्लैंड | 47 | नीदरलैंड | एम्स्टेलवीन | 17 जून 2022 |
| कैमरून ग्रीन | ऑस्ट्रेलिया | 47 | दक्षिण अफ्रीका | मैके | 24 अगस्त 2025 |
तीसरे वनडे में कैमरून ग्रीन ने 55 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 8 छक्कों की मदद से कुल 118 रन बनाए। उन्होंने एलेक्स कैरी के साथ तीसरे विकेट के लिए नाबाद 164 रनों की साझेदारी की और ऑस्ट्रेलियाई टीम को दो विकेट के नुकसान पर 431 रनों तक पहुंचाया। मैके में बनाया गया 431 रन ऑस्ट्रेलिया में खेले गए किसी भी मैच का सर्वोच्च वनडे स्कोर है। इससे पहले का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 4 मार्च 2015 को पर्थ के WACA में अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया द्वारा बनाया गया 417/6 का स्कोर था।
