ब्रेंडन मैकुलम बने इंग्लैंड के ऑल फॉर्मेट कोच, टेस्ट के बाद मिली वनडे-टी20 की भी जिम्मेदारी
इंग्लैंड ने मंगलवार को घोषणा की कि 2022 से टेस्ट टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम अगले साल की शुरुआत से एकदिवसीय और टी20 टीमों की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। यह नेतृत्व ढांचे में बदलाव का हिस्सा है।
- Written By: मृणाल पाठक
ब्रेंडन मैकुलम (सौजन्यः एक्स)
लंदन: इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मंगलवार को बड़ी घोषणा की है। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम को सफेद गेंद प्रारूप का मुख्य कोच बनाया गया है। वह पहले से इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कोच हैं, लेकिन वह अब तीनों प्रारूप के कोच बन गए हैं। अब वह टेस्ट और सफेद गेंद प्रारूप में टीम के कोच की भूमिका निभाएंगे।
इंग्लैंड ने मंगलवार को घोषणा की कि 2022 से टेस्ट टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम अगले साल की शुरुआत से एकदिवसीय और टी20 टीमों की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। यह नेतृत्व ढांचे में बदलाव का हिस्सा है। व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के कारण एक व्यक्ति के लिए दोनों भूमिकाएं निभाना मुश्किल कर दिया था क्योंकि छोटे और लंबे प्रारूप के मैच कभी-कभी एक ही समय पर भी होते हैं।
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम को इंग्लैंड टीम का वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए मुख्य कोच नियुक्त किया.#BrendonMcCullum #ECB #EnglandCricketTeamCoach pic.twitter.com/21xCceVVJm — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) September 3, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 13 June 2026: इन राशि वालों को मिलेगा कोर्ट-कचहरी में बड़ा राजयोग, जानें शनिवार का भाग्यफल
Varanasi कचहरी में हाईवोल्टेज ड्रामा: जज की कुर्सी पर बैठकर महिला ने वकीलों से मांगे गवाह और सबूत
Amarnath Yatra 2026: यात्रियों को मिलेंगे QR कोड पहचान पत्र, अमित शाह की बैठक में बड़ा फैसला
Hormuz Strait: भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले पर ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान को ठहराया जिम्मेदार
मैकुलम और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) का मानना है कि कैलेंडर में बदलाव के कारण अब यह संभव है। मैकुलम के अनुबंध को 2027 तक बढ़ा दिया गया है। मैकुलम ने कहा, ‘‘एक एकीकृत कोचिंग संरचना का विचार, विशेष रूप से अगले साल कार्यक्रम में ढील के साथ, बिल्कुल सही है।”
उन्होंने कहा, ‘‘मैं दोनों टीमों का मार्गदर्शन करने की संभावना से उत्साहित हूं और इन अतिरिक्त जिम्मेदारियों को संभालने के लिए ईसीबी और अपने परिवार से मिले समर्थन के लिए आभारी हूं।”
यह भी पढ़ें- 18 अक्टूबर से शुरू होगा प्रो कबड्डी लीग का 11वां सीजन, धमाल मचाने को तैयार हैं स्टार
मैथ्यू मोट ने 30 जुलाई को इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कोच के पद से इस्तीफा दे दिया। उनके मार्गदर्शन में टीम एकदिवसीय और टी20 विश्व खिताबों का बचाव करने में नाकाम रही थी। यह ऑस्ट्रेलियाई दो साल तक कोच रहा और उनके मार्गदर्शन में इंग्लैंड ने 2022 में टी20 विश्व कप जीता था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
