- Hindi News »
- Sports »
- The 11th Season Of Pro Kabaddi League Will Start From October 18
18 अक्टूबर से शुरू होगा प्रो कबड्डी लीग का 11वां सीजन, धमाल मचाने को तैयार हैं स्टार
- Written By: मृणाल पाठक
प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आयोजक मशाल स्पोर्ट्स ने टूर्नामेंट के 11वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन की शुरूआत 18 अक्टूबर से होने वाली है। साथ ही जानकारी मिली है कि यह टूर्नामेंट का आयोजन तीन शहरों में किया जाएगा।

प्रो कबड्डी लीग (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आयोजक मशाल स्पोर्ट्स ने टूर्नामेंट के 11वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन की शुरूआत 18 अक्टूबर से होने वाली है। साथ ही जानकारी मिली है कि यह टूर्नामेंट का आयोजन तीन शहरों में किया जाएगा।
प्रो कबड्डी लीग पहला मुकाबला 18 अक्टूबर को हैदराबाद में होगा। इसके बाद इसका कारवां 10 नवंबर को नोएडा और फिर तीन दिसंबर को पुणे पहुंचेगा। प्ले ऑफ मुकाबलों की तारीखों और स्थल की घोषणा बाद में की जायेगी।
पीकेएल के लीग आयुक्त अनुपम गोस्वामी ने कहा, ‘‘हमें पीकेएल के 11वें सत्र की शुरुआत की तारीख और स्थानों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। 10 सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन करने के बाद पीकेएल का 11वां सत्र लीग की लगातार बढ़ती लोकप्रियता में एक नया मील का पत्थर साबित होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
दबंग दिल्ली ने रचा इतिहास: दूसरा PKL खिताब किया अपने नाम, पुणेरी पल्टन का सपना टूटा
PKL 2025 Final: दबंग दिल्ली और पुनेरी पलटन के बीच होगा महामुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी नजर
PKL 12: यूपी का तमिल थलाइवाज से और गुजरात का बेंगलुरु से होगा सामना, देखें ऐसा है पॉइटंस टेबल का हाल
दोनों मुकाबलों में हार…जीत के लिए तरसी पटना पायरेट्स, जयपुर पिंक पैंथर्स ने खोला जीत का खाता
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश से मिली शर्मनाक हार के बाद शान मसूद ने दिए अजीबोगरीब बयान, बताया शिकस्त की क्या रही वजह
उन्होंने कहा, ‘‘इससे भारत और दुनिया भर में अन्य जगहों पर कबड्डी के विकास को मजबूती मिलेगी।” पुणेरी पलटन इस लीग की गत चैम्पियन है। पिछले महीने आयोजित हुई खिलाड़ियों की नीलामी में रिकॉर्ड आठ खिलाड़ियों के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक की बोली लगी थी।
जानकारी के लिए बता दें कि 15 और 16 अगस्त को मुंबई में PKL 11 के ऑक्शन का आयोजन किया गया था। इस ऑक्शन में 500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस ऑक्शन में सचिन तंवर खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें तमिल थलाइवाज ने 2.15 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं उनके अलावा मोहम्मदरेजा शादलू, गुमान सिंह, पवन कुमार सेहरावत, मनिंदर सिंह, अजिंक्य पवार, भरत हूडा और सुनील कुमार को भी एक करोड़ से ऊपर में खरीदा गया।
यह भी पढ़ें- पेरिस पैरालंपिक: तीरंदाज पूजा जटियां ने क्वार्टर फाइनल में की एंट्री, तुर्की की खिलाड़ी को दी करारी शिकस्त
कहां देख सकते हैं पीकेएल 11
प्रो कबड्डी लीग के 11वां सीजन का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार पर होगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
The 11th season of pro kabaddi league will start from october 18
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 13 June 2026: इन राशि वालों को मिलेगा कोर्ट-कचहरी में बड़ा राजयोग, जानें शनिवार का भाग्यफल
Jun 13, 2026 | 12:15 AMVaranasi कचहरी में हाईवोल्टेज ड्रामा: जज की कुर्सी पर बैठकर महिला ने वकीलों से मांगे गवाह और सबूत
Jun 13, 2026 | 12:12 AMAmarnath Yatra 2026: यात्रियों को मिलेंगे QR कोड पहचान पत्र, अमित शाह की बैठक में बड़ा फैसला
Jun 12, 2026 | 11:23 PMHormuz Strait: भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले पर ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान को ठहराया जिम्मेदार
Jun 12, 2026 | 11:23 PMनेपाल के बीपी हाईवे पर 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 16 लोग घायल
Jun 12, 2026 | 11:18 PMAI-171 विमान हादसे का 1 साल, 260 लोगों की मौत के बीच अकेले जिंदा बचे थे विश्वास; अब झेल रहे हैं ये बड़ा संकट
Jun 12, 2026 | 11:14 PMसंभाजीनगर में औरंगजेब के समर्थन में नारेबाजी करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हुआ गिरफ्तार
Jun 12, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM
काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM














