IPL का सबसे बड़ा ट्रेड! कुछ घंटों में राजस्थान रॉयल्स के हो जाएंगे रवींद्र जडेजा, CSK ने भारी मन…
Ravindra Jadeja Rajasthan Royals Trade: आईपीएल में बड़ा ट्रेड! रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स में लौट सकते हैं, जबकि संजू सैमसन चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़ने की तैयारी में हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
रवींद्र जडेजा, सैम करन और संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)
IPL Biggest Trade Deal: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ट्रेड मार्केट इन दिनों गरमाया हुआ है। लगातार नई खबरें सामने आ रही हैं, जिनमें सबसे बड़ी चर्चा रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन के संभावित टीम बदलने को लेकर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स में लौट सकते हैं, जबकि संजू सैमसन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का हिस्सा बन सकते हैं। इतना ही नहीं, इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन का नाम भी इस डील में जुड़ा हुआ है। राजस्थान की टीम जडेजा के साथ करन को भी अपनी स्क्वॉड में शामिल करना चाहती है। बताया जा रहा है कि बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है और अगले कुछ घंटों में इसका आधिकारिक ऐलान हो सकता है।
रेगुलेटरी प्रोसेस में अटका ट्रेड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हाई-वैल्यू ट्रेड फिलहाल रेगुलेटरी प्रोसेस में अटका हुआ है। डील का फ्रेमवर्क तैयार है, लेकिन जब तक बीसीसीआई (BCCI) अपनी औपचारिक प्रक्रिया पूरी नहीं करता, तब तक इस पर फाइनल मुहर नहीं लग सकती। क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज के अनुसार, यह प्रस्तावित ट्रेड अब एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) स्टेज तक पहुंच गया है। इसका मतलब है कि 48 घंटे की प्रोसेसिंग विंडो शुरू हो चुकी है। इस दौरान बोर्ड और संबंधित फ्रेंचाइजियों को दस्तावेजों की पुष्टि करनी होती है। हालांकि, अब तक किसी भी टीम या बीसीसीआई की ओर से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।
खिलाड़ियों ने साइन किए दस्तावेज
क्रिकबज की रिपोर्ट बताती है कि चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों ने अपने-अपने खिलाड़ियों से सहमति ले ली है। एक फ्रेंचाइजी अधिकारी ने बताया कि तीनों खिलाड़ियों जडेजा, सैमसन और करन ने डील पर साइन कर दिए हैं। केवल अंतिम अप्रूवल का इंतजार है। हालांकि, सोमवार शाम तक किसी भी फ्रेंचाइजी ने बीसीसीआई या आईपीएल अधिकारियों को आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी नहीं दी थी। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यह मामला अभी तक उनके नोटिस में नहीं आया है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
RR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
कप्तानी के चक्कर में बर्बाद हो रहा श्रेयस अय्यर का करियर? PBKS के ‘सरपंच साहब’ पर क्यों भड़के क्रिकेट फैंस!
IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, धर्मशाला में दर्ज की जीत
ये भी पढ़ें: मेलबर्न रेनेगेड्स ने हासिल की लगातार दूसरी जीत, सिडनी थंडर्स को 4 विकेट से हराया
ट्रेड प्रक्रिया कैसे होती है?
आईपीएल के ट्रेड नियमों के तहत, जो फ्रेंचाइजी किसी खिलाड़ी को ट्रेड करना चाहती है, उसे सबसे पहले बीसीसीआई को एक EOI (Expression of Interest) जमा करना होता है। इसके बाद बोर्ड दूसरी टीम से संपर्क करता है, जिसे 48 घंटे में जवाब देना होता है। अगर दोनों पक्ष सहमत होते हैं, तो खिलाड़ी से लिखित सहमति ली जाती है। इसके बाद कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू में संभावित बदलावों पर बातचीत होती है। पूरा ट्रेड तभी फॉर्मल होता है जब बीसीसीआई इसे अप्रूव कर देता है।
