Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ा पीयूष चावला का ये खास रिकॉर्ड, IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले…

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। भुवनेश्वर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन विकेट लेकर पीयूष चावला को पीछे छोड़ते हुए ये खास उपलब्धि हासिल की।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 28, 2025 | 09:58 AM

भुवनेश्वर कुमार (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 46वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

भुवनेश्वर कुमार ने पीयूष चावला को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। भुवनेश्वर कुमार ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन विकेट चटकाए। भुवनेश्वर ने इस मुकाबले में केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा को आउट किया। तीन विकेटों के साथ उन्होंने यह कारनामा किया।

पीयूष चावला को पीछे छोड़ा

भुवनेश्वर ने 17वें ओवर में आशुतोष को आउट करके लेग स्पिनर पीयूष चावला के साथ 192 विकेटों की बराबरी की। उसके बाद स्टब्स को आउट करते हुए भुवनेश्वर ने चावला को पीछे छोड़ दिया। भुवनेश्वर के अब 185 मैचों में 193 विकेट हो चुके हैं। वहीं पीयूष चावला ने 192 मैचों में 192 विकेट लिए हैं।

सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चहल टॉप पर

सबसे ज्यादा विकेट लेने की सूची में युजवेंद्र चहल पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 169 मैचों में 214 विकेट चटकाए हैं। भुवनेश्वर आईपीएल के शीर्ष पांच विकेट लेने वालों में एकमात्र तेज गेंदबाज हैं, जिसमें स्पिनरों का दबदबा है। सुनील नरेन 187 विकेट के साथ चौथे और रविचंद्रन अश्विन 185 विकेट के साथ इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

खिलाड़ी का नाम अवधि मैच पारी मेडन विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी इकॉनॉमी 5 विकेट
युजवेंद्र चहल (MI/PBKS/RCB/RR) 2013-2025 169 167 4 214 5/40 7.90 1
भुवनेश्वर कुमार (PWI/RCB/SRH) 2011-2025 185 185 14 193 5/19 7.60 2
पीयूष चावला (CSK/KKR/KXIP/MI) 2008-2024 192 191 2 192 4/17 7.96 –
सुनील नारायण (KKR) 2012-2025 185 183 3 187 5/19 6.77 1
रविचंद्रन अश्विन (CSK/DC/KXIP/RPS/RR) 2009-2025 219 215 4 185 4/34 7.18 –
ड्वेन ब्रावो (CSK/GL/MI) 2008-2022 161 158 3 183 4/22 8.38 –
जसप्रीत बुमराह (MI) 2013-2025 139 139 8 174 5/10 7.30 2
अमित मिश्रा (DC/DCH/LSG/SRH) 2008-2024 162 162 6 174 5/17 7.37 1
लसिथ मलिंगा (MI) 2009-2019 122 122 8 170 5/13 7.14 1
रविंद्र जडेजा (CSK/GL/Kochi/RR) 2008-2025 249 220 2 166 5/16 7.64 1

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भुवनेश्वर ने इस आईपीएल में अब तक 9 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। इस सीजन आरसबी का शानदार प्रदर्शन रहा है। दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आरसीबी की टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है। इस जीत में भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लेकर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भुवनेश्वर कुमार ने अब तक तीन फ्रेंचाइजियों के लिए खेला है। जिसमें पुणे वॉरियर्स इंडिया, सनराइजर्स हैदराबाद और अब आरसीबी के लिए खेल रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर ने 11 सीजन खेले हैं। जिसमें एक बार टीम को विजेता बनाने में मदद भी की है।

Bhuvneshwar kumar becomes second highest wicket taker in ipl history

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2025 | 09:56 AM

Topics:  

  • Bhuvneshwar Kumar
  • IPL
  • Royal Challengers Bengaluru

सम्बंधित ख़बरें

1

T20 World Cup में होगा एशिया कप जैसा बवाल, IPL से बाहर हुए मुस्तफिजुर…तो BCB ने कर दिया बड़ा ऐलान

2

KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को किया रिलीज, BCCI के निर्देश पर बांग्लादेशी खिलाड़ी को किया गया बाहर

3

BCCI ने मुस्तफिजुर पर लगाया बैन…तो क्या बोले शाहरुख को गद्दार कहने वाले संगीत सोम?

4

गहराता जा रहा है IPL विवाद, कांग्रेस नेता ने BJP को घेरा, बोले- शाहरुख ‘गद्दार’ तो जय शाह क्या?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.