Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Exclusive: हार्ड हिटर बनना मजबूरी नहीं…WPL में GG का हिस्सा बनीं भारती फुलमाली, सुनाई पूरी कहानी

Interview With Bharti Fulmali: WPL 2026 नीलामी में भारती फूलमाली 70 लाख में गुजरात जायंट्स की फिर बनीं हिस्सा। नवभारत से खास बातचीत में उन्होंने बहुत कुछ साझा किया। पढ़ें इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में...

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Nov 28, 2025 | 07:00 AM

भारती फुलमाली (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Exclusive Interview With Bharti Fulmali: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की नीलामी में विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन की स्टार खिलाड़ी भारती फुलमाली एक बार फिर गुजरात जायंट्स की टीम का हिस्सा बनी हैं। टीम ने उन्हें 70 लाख रुपये में राइट-टू-मैच (RTM) के जरिए खरीद लिया। पिछले दो सीजन गुजरात जायंट्स से खेलने के बाद वो इस सीजन फिर से गुजरात जायंट्स के लिए खेलते दिखेगी। नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच उनकी बोली को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

नवभारत से खास बातचीत में भारती फुलमाली ने बताया कि नीलामी लाइव देखते समय उनके मन में उत्साह के साथ घबराहट भी थी। उन्होंने कहा, “थोड़ा डर लग रहा था क्योंकि बहुत देर तक किसी टीम ने बिड नहीं किया था। लेकिन जैसे ही गुजरात ने बोली लगाई, थोड़ी राहत मिली। फिर मुंबई इंडियंस ने भी बोली लगाई तो अच्छा लगा। मुंबई के बाद यूपी वॉरियर्स भी इस रेस में शामिल हो गई। जिसके बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ा।”

मुंबई इंडियंस के बिड करने पर फुलमाली ने क्या कहा?

मुंबई इंडियंस के बिड करने पर भारती फुलमाली ने कहा, ” दो सीजन पहले मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स में मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा था, इसलिए मुझे लग रहा था कि मुंबई मुझे अपनी टीम में शामिल कर सकती है। मुंबई की टीम मुझे शामिल करने के लिए उत्सुक थी। लेकिन, मुंबई के पास बजट कम होने के कारण मुंबई सिर्फ 70 लाख तक ही बोली को बढ़ा सकी और गुजरात ने RTM का इस्तेमाल कर भारती को टीम में बनाए रखा।

गुजरात जायंट्स ने मेगा ऑक्शन से पहले भारती को रिलीज कर दिया था। इस पर उन्होंने कहा, “जब मुझे टीम से रिलीज किया गया तब कोच और मैनेजमेंट ने कहा था कि हम आपको ऑक्शन में जरूर देखेंगे और टीम में शामिल करने की कोशिश करेंगे।”

सोफी डिवाइन के साथ खेलने को लेकर भारती ने क्या कहा?

इस बार टीम में न्यूजीलैंड की अनुभवी खिलाड़ी सोफी डिवाइन भी शामिल हुई हैं। उनके साथ खेलने को लेकर भारती ने कहा, “सोफी डिवाइन शानदार खिलाड़ी हैं, उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इसके साथ ही उन्होंने 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को ट्रॉफी जिताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके साथ खेलना एक बेहतरीन अनुभव रहेगा। उनकी मौजूदगी टीम में एक अलग पॉज़िटिविटी लाएगी।”

यह भी पढ़ें: WPL 2026 ऑक्शन के बाद सभी टीमों का बदला स्क्वाड, यहां देखें पूरी डिटेल्स, कौन सी टीम हुई मजबूत?

इस बार खुद पर है ज्यादा भरोसा

गुजरात जायंट्स में अपनी भूमिका पर भारती ने कहा कि वे इस सीजन भी मिडल ऑर्डर में फिनिशर की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं। “पिछले दोनों सीजन में मैंने टीम के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। इस बार भी वही रोल और बेहतर तरीके से निभाने की कोशिश करूंगी। लेकिन इस बार फर्क ये है कि मुझे खुद पर पहले से ज्यादा भरोसा है।”

प्लास्टिक बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू की थी

भारती फुलमाली ने बताया कि 6th क्लास से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उस समय वह प्लास्टिक बॉल से खेला करती है। उन्होंने कहा कि मेरे पापा टीचर हैं। छुट्टी मिलती तो मैं उनके साथ गली क्रिकेट खेलने जाती। तब मुझे नहीं पता था कि महिलाओं का क्रिकेट भी होता है। बस खेलना अच्छा लगता था। शुरुआत में तो मैं लड़कों के साथ ही खेलती थी। फिर एक दिन पापा मुझे अमरावती के सबसे बड़े ग्राउंड में ले गए तो वहां एक कोच ने कहा कि इसको मत डालो, खर्चा बहुत है और चोट भी लगेगी। हालांकि, पापा ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया और मुझे किसी और एकेडमी में डाल दिया। उसी दिन से मेरा प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने का सफर शुरू हो गया।

भारती कैसे बनी हार्ड हिटर

भारती ने कहा कि शुरू में मैं ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करना चाहती थी। बड़े स्कोर बनाना चाहती थी। लेकिन बार-बार एक बात कही जाती थी कि तुम्हें नीचे बल्लेबाजी करनी है। वहां तुम्हें हालात संभालना होगा। धीरे-धीरे मुझे भी समझ में आया कि अगर भारतीय टीम के लिए और डब्ल्यूपीएल के लिए खेलना है तो कुछ अलग करना पड़ेगा। कम गेंदों में ज्यादा रन बनाने होंगे। वहां से मैंने पावर हिटिंग शुरू की और पूरी तरह से उसी पर फोकस किया। टेनिस बॉल, लेदर बॉल, ओपन नेट या फिर प्रैक्टिस की तैयारी मैंने वैसे ही शुरू कर दी और गेंद को बेहतर तरीके से हिट करने लगी।

परिवार और कोच को दिया सफलता का श्रेय

सफलता का श्रेय देते हुए भारती ने अपने माता-पिता श्रीकृष्ण फुलमाली, कोच संदीप गावंडे और विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार और कोच ने हमेशा मेरा साथ दिया है। उनकी वजह से ही मैं यहां तक पहुंची हूं।

भारती फुलमाली का करियर

फुलमाली ने भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीमित अवसर पाए हों, लेकिन घरेलू मंच पर उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। भारतीय टीम के लिए उन्होंने अब तक केवल 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 11.50 की औसत से कुल 23 रन आए हैं।

हालांकि WPL में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 9 मैच खेले हैं और 7 पारियों में 49.25 की औसत और 151.53 की धुआंधार स्ट्राइक रेट के साथ 197 रन बनाए हैं। WPL में उनके बल्ले से 1 अर्धशतक भी निकल चुका है, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 61 रन रहा है।

Bharti fulmali exclusive interview gujarat giants retained batter for 70 lakhs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 28, 2025 | 06:53 AM

Topics:  

  • Cricket
  • VCA Stadium
  • Women's Cricket
  • Women's Premier League

सम्बंधित ख़बरें

1

WPL 2026 ऑक्शन के बाद सभी टीमों का बदला स्क्वाड, यहां देखें पूरी डिटेल्स, कौन सी टीम हुई मजबूत?

2

WPL में शामिल होंगी नई टीमें! दिल्ली कैपिटल्स के मालिक ने बताई अंदर की बात, जल्द हो सकता है ऐलान

3

WPL 2026 Auction: इन 5 प्लेयर्स पर हुई करोड़ों की बरसात, दीप्ति शर्मा पर UPW ने किया दिल खोलकर खर्चा

4

WPL Auction 2026: अनुष्का शर्मा से RCB ने किया किनारा! अंत में गुजरात जाएंट्स जताया भरोसा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.