Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • कार्तिक पूर्णिमा |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एशेज 2027 में खेलना चाहते हैं बेन स्टोक्स, इस नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से मिले संकेत

Ben Stokes: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के नए केंद्रीय अनुबंध से संकेत मिलता है कि कप्तान बेन स्टोक्स 2027 की घरेलू एशेज सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Nov 04, 2025 | 07:29 PM

बेन स्टोक्स (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ashes Series 2027: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने नए केंद्रीय अनुबंध जारी किए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि मौजूदा टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स 2027 में होने वाली घरेलू एशेज सीरीज तक टीम का हिस्सा बने रहना चाहते हैं। नए अनुबंध से उनके लंबे समय तक इंग्लैंड के लिए खेलने की प्रतिबद्धता और भविष्य की योजनाओं का भी पता चलता है।

बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ दो साल का करार किया है। नया अनुबंध 2027 में समाप्त होता है। पिछले कुछ महीनों में इंजरी से खुद को बचाए रखने के लिए स्टोक्स ने सिर्फ टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित किया है। दो साल के लिए उनका नया अनुबंध इस बात का संकेत है कि वह इंग्लैंड में 2027 में खेली जाने वाली एशेज सीरीज में खेलना चाहते हैं। स्टोक्स उन 14 खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने दो साल के नए केंद्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम का अनुबंध 2027 के अंत तक है। इसका अर्थ यह हुआ कि मैकुलम और स्टोक्स की कोच और कप्तान की जोड़ी कम से कम अगले दो साल इंग्लैंड टेस्ट टीम का चेहरा रहने वाली है।

34 साल के बेन स्टोक्स अप्रैल 2022 में इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बने थे। ब्रेंडन मैकुलम उसी समय टेस्ट टीम के कोच बने थे। दोनों ने मिलकर टेस्ट क्रिकेट के तेजी से खेलने का ‘बैजबॉल’ अंदाज विकसित किया, जो काफी लोकप्रिय हुआ है और इंग्लैंड टेस्ट टीम को इसका फायदा भी हुआ है। बेन स्टोक्स की कप्तानी में 37 टेस्ट में इंग्लैंड ने 22 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 13 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 2 मैच ड्रॉ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जय शाह से डर रहे मोहसिन नकवी? ICC की मीटिंग से भाग सकते हैं PCB चीफ, BCCI उठाएगा ट्रॉफी का मुद्दा

भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज इंग्लैंड नहीं जीत सका था। 5 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज, जो इस बार ऑस्ट्रेलिया में खेली जानी है, की शुरुआत 21 नवंबर से हो रही है। ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतना मैकुलम और स्टोक्स की जोड़ी के लिए एक बड़ी चुनौती है। स्टोक्स कप्तानी के साथ-साथ एक बेहतरीन ऑलराउंडर के रूप में टीम को मजबूती देते हैं। स्टोक्स ने 115 टेस्ट मैचों में 14 शतक और 35 अर्धशतक लगाते हुए 7,032 रन बनाए हैं। साथ ही 230 विकेट लिए हैं।

एजेंसी इनपुट के साथ

Ben stokes wants to play in the 2027 ashes hints new central contract

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 04, 2025 | 07:29 PM

Topics:  

  • Ashes Series
  • Australia Cricket Team
  • Ben Stokes
  • England Cricket Team

सम्बंधित ख़बरें

1

भारत ने होबार्ट में बराबर किया हिसाब, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से दी मात, सुंदर का ‘अतिसुंदर’ प्रदर्शन

2

IND vs AUS 3rd T20: कब, कहां और कैसे देखें मैच, प्लेइंग XI में होगा बदलाव? यहां है पूरी जानकारी

3

6 शतक से रचा गया इतिहास…. ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में तोड़ा इंग्लैंड का 32 साल पुराना महारिकॉर्ड

4

फीबी लिचफील्ड ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ शतक जड़कर बनाए कई रिकॉर्ड्स

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.