हैरी ब्रूक के बाद अब इस प्लेयर पर गिरेगी गाज, बैन लगाने की तैयारी में BCCI, IPL को हल्के में लेना पड़ेगा भारी
Ben Duckett IPL Ban: आईपीएल 2026 से पहले एक और खिलाड़ी ने नाम वापस ले लिया है, जिस पर बीसीसीआई 2 साल का बैन लगा सकता है। हैरी ब्रूक के बाद यह दूसरा खिलाड़ी होगा जिस पर कार्रवाई होगी।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
हैरी ब्रूक (फोटो-सोशल मीडिया)
Indian Premier League 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज बेन डकेट ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। डकेट को मिनी ऑक्शन में दिल्ली फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब उनके हटने से टीम की प्लानिंग पर असर पड़ सकता है।
बीसीसीआई लगाएगा 2 साल का बैन
आईपीएल के नियमों के अनुसार, यदि कोई विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में बिकने के बाद टूर्नामेंट से नाम वापस लेता है, तो उस पर बैन लगाया जाता है। इसी नियम के तहत अब बेन डकेट पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। माना जा रहा है कि उन्हें 2 साल के लिए आईपीएल से बैन किया जाएगा। इस बैन के चलते डकेट अब 2029 से पहले आईपीएल में वापसी नहीं कर पाएंगे। इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक भी इसी तरह के मामले में बैन झेल चुके हैं।
मिनी ऑक्शन के बाद लिया बड़ा फैसला
बेन डकेट को आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में खरीदा गया था। इसके बावजूद उन्होंने टूर्नामेंट से हटने का फैसला लिया, जिसे फ्रेंचाइजी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। नियमों के तहत मेगा ऑक्शन और मिनी ऑक्शन दोनों में बिकने के बाद नाम वापस लेने पर कार्रवाई होती है, हालांकि बैन की अवधि अलग-अलग हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
ओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
इंग्लैंड क्रिकेट को दी प्राथमिकता
बेन डकेट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने अपने बयान में साफ किया कि वह इंग्लैंड क्रिकेट को प्राथमिकता देना चाहते हैं और अपनी फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।
डकेट का बयान
डेकट के द्वारा सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा गया है कि “मुझे ये कठिन फैसला लेना पड़ रहा है कि मैं इस बार आईपीएल से अपना नाम वापस ले रहा हूं। मैंने इसके बारे में बहुत सोचा और ये बिल्कुल भी आसान नहीं था। इंग्लैंड के लिए खेलना बचपन से ही मेरा सपना रहा था और मैं अपना सब कुछ इंग्लैंड क्रिकेट को देना चाहता हूं। इसके लिए मुझे अपनी फिजिकल और मेंटल फिटनेस को बेहतर बनाए रखना होगा। दिल्ली कैपिटल्स से मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। मैं इस मौके के लिए काफी उत्साहित था। मैं सभी फैंस से भी इसके लिए माफी मांगना चाहता हूं।”
ये भी पढ़ें: RCB vs SRH के बीच होगा IPL 2026 का पहला महामुकाबला, 1300 से 47000 तक पहुंची टिकटों की कीमत, कैसे बुक करें सीट?
दिल्ली कैपिटल्स को करना होगा बदलाव
डकेट के बाहर होने से दिल्ली कैपिटल्स को अब अपनी ओपनिंग रणनीति में बदलाव करना होगा। टीम मैनेजमेंट को नए विकल्प तलाशने होंगे, ताकि बल्लेबाजी क्रम पर ज्यादा असर न पड़े। आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में ऐसे फैसले टीम के संतुलन को प्रभावित कर सकते हैं।
