Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BCCI आज करेगा टीम इंडिया का ऐलान, इंग्लैंड में कहर बरपाएगा ये खतरनाक गेंदबाज, जानिए कौन संभालेगा कमान?

बीसीसीआई आज इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान करने वाला है, जिसमें नए टेस्ट कप्तान की भी घोषणा हो सकती है। रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद से ही जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल के नाम पर चर्चा हो रही है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: May 24, 2025 | 08:09 AM

इंडियन क्रेकेट टीम (सांकेतिक तस्वीर- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

मुंबई: रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद से ही हर किसी के मन में ये सवाल आ रहा है कि अब टेस्ट में टीम इंडिया की कमान कौन संभालेगा? ऐसे में क्रिकेट फैंस का ये इंतजार आज यानी शनिवार को खत्म हो होने जा रहा है। बीसीसीआई आज इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान करने वाला है, जिसमें नए टेस्ट कप्तान की भी घोषणा हो सकती है।

दरअसल, रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद से ही जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल के नाम पर चर्चा हो रही है। हालांकि, कुछ खबरों में ये दावा किया जा रहा है कि बुमराह फिटनेस की वजह से कप्तानी की रेस से बाहर हो चुके हैं, जिसके बाद गिल की दावेदारी और भी मजबूत हो गई है। इसलिए आज का दिन उनके लिए काफी खास हो सकता है।

शुभमन गिल बनेंगे कप्तान!

शुभमन गिल की बात करें तो वो टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए चयनकर्तायों की पहली पसंद बन गए हैं। आईपीएल में भी उनकी कप्तानी काफी शानदार देखने मिल रही है। गुजरात टाइटंस को उन्होंने अपनी कप्तानी में प्लेऑफ में पहुंचा दिया है। वहीं, उनके अलावा फिलहाल कप्तानी के तौर पर और किसी को नहीं देखा जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया

IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर

Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज

BCCI का बड़ा ऐलान: दिसंबर में नेपाल दौरे पर जाएगी इंडिया A, 3 मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी

करुण नायर-साई सुदर्शन को मिलेगी जगह?

रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद से ही इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की जगह खाली हो गई है। जिसे भरने के लिए दमदार खिलाड़ियों की ही दरकार है। ऐसे में माना जा रहा है कि कोहली की जगह करुण नायर और साई सुदर्शन रोहित की जगह ले सकते हैं। ये दोनों खिलाड़ी शानदार फॉर्म में भी नजर आ रहे हैं।

शमी और बुमराह के खेलने पर संशय

वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है। इस सीरीज में मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की कमी लोगों को खल सकती है, क्योंकि दोनों ही गेंदबाज अपनी फिटनेस से जुझ रहे हैं। साथ ही ये भी खबरें हैं कि भले ही ये दोनों गेंदबाज सीरीज के लिए उपलब्ध रहे, लेकिन दोनों पूरे 5 टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में बीसीसीआई के सामने इनका विकल्प ढूंढना भी सबसे बड़ा टास्क बन गया है।

इंग्लैंड में कहर बरपाएंगे प्रसिद्ध कृष्णा!

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी में से किसी के भी बाहर होने पर प्रसिद्ध कृष्णा इंग्लैंड में कहर बरपाते हुए नज़र आएंगे। प्रसिद्ध कृष्णा स्टंप पर बैक ऑफ द लेंथ गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। इंग्लैंड की पिचों पर मिलने वाली उछाल उन्हें ख़तरनाक साबित कर सकती है। कृष्णा का हालिया फार्म भी बेहतरीन है और वह आईपीएल में भी लाजवाब प्रदर्शन कर रहे हैं।

भारतीय टेस्ट टीम में कोहली की जगह लेगा यह खिलाड़ी, इंग्लैंड दौरे में नंबर-4 पर करेगा बल्लेबाजी

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत का संभावित टेस्ट स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, करुण नायर, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, जसप्रीत बुमराह/मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, हर्षित राणा, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव।

Bcci will announce team india new test captain and team for england tour

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2025 | 08:09 AM

Topics:  

  • BCCI
  • Indian Cricket Team
  • Jasprit Bumrah
  • Shubman Gill

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.