-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci Vice President Rajeev Shukla Said Rohit Sharma And Virat Kohli Available Odi Format
2027 वनडे वर्ल्ड कप विराट-रोहित का सपना, पूरी होगी ये तमन्ना? BCCI ने दिया अपडेट
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद रोहित-विराट के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इन दोनों खिलाड़ियों के वनडे क्रिकेट के भविष्य पर तस्वीर साफ कर दी है।

विराट कोहली, रोहित शर्मा और राजीव शुक्ला (फोटो- सोशल मीडिया)
भारतीय टीम को दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रिकेट के दो फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। इसमें टी20 और टेस्ट क्रिकेट शामिल है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद दोनों ने इस फॉर्मेट से संन्यास लिया था। तब चीजें सामान्य थी। हैरानी उस वक्त हुई जब इन दोनों ने इंग्लैंड सीरीज से पहले टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। इस बाद फैंस को इनके वनडे क्रिकेट खेलने का डर सताने लगा।
टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद सवाल उठ रहे थे कि ये साल 2027 में होने वाले वनडे विश्वकप तक इस फॉर्मेट में बने रहेंगे या नहीं? हाल में विराट कोहली ने वनडे विश्वकप खेलने की ख्वाहिश जताई थी। इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दोनों के लिए बयान जारी कर दिया है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने विराट-रोहित के वनडे खेलने पर स्थिति को साफ कर दिया है।
रोहित-विराट ने वनडे भविष्य की तस्वीर हुई साफ
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 7 मई 2025 को अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि वो वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। इसके बाद विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हाल में उन्होंने लंदन में आयोजित डिनर पार्टी के दौरान वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर सहमति जताई थी।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
अब इन दोनों दिग्गजों के लिए बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का टेस्ट फॉर्मेंट से रिटायरमेंट का फैसला खुद का था। वो वनडे खेलने जारी रखेंगे। एएनआई के साथ बाद करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा- “उन्होंने अपनी मर्जी से संन्याल लेने का फैसला किया। हम उन्हें (रोहित शर्मा-विराट कोहली) को हमेशा याद रखेंगे। हम उन्हें महान बल्लेबाज के रूप में जानते हैं। हम लोगों के लिए ये बहुत अच्छी बात है कि वे दोनों वनडे के लिए उपलब्ध हैं।” उनके इस बयान से लगता है कि विराट-रोहित साल 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा होंगे।
ये भी पढ़ें: चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के घातक प्लेयर की एंट्री, टीम इंडिया के सामने नई चुनौती
टेस्ट रिटायरमेंट पर क्या बोले राजीव शुक्ला?
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि किसी भी खिलाड़ी के लिए रिटायरमेंट का फैसला उसका अपना होता है। क्रिकेट संस्था उसे निर्णय लेने के लिए बाध्य नहीं कर सकती है। उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा “मैं एक बार स्पष्ट कर देना चाहता हूं। हम सभी रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी महसूस कर रहे हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास लेने का फैसला खुद लिया था। बीसीसीआई की नीति है कि हम किसी भी खिलाड़ी को संन्यास लेने के लिए नहीं कहते। यह उनका अपना फैसला था।”
Bcci vice president rajeev shukla said rohit sharma and virat kohli available odi format
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सरकारी कर्मचारियों के AC पर लगेगी लगाम, गुजरात सरकार के नए आदेश, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का करना होगा इस्तेमाल
Jun 27, 2026 | 08:25 AMVastu Tips: इंक्रीमेंट और प्रमोशन चाहिए? आज ही ऑफिस टेबल से हटा दें ये 5 चीजें, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते
Jun 27, 2026 | 08:19 AMभंडारा जिले में आकाशीय बिजली का कहर, पवनी और तुमसर में दो किसानों की दर्दनाक मौत, दो अन्य व्यक्ति गंभीर झुलसे
Jun 27, 2026 | 08:18 AM27 जून का इतिहास: आज ही के दिन लिया गया था तीन मूर्ति भवन को संग्रहालय बनाने का फैसला
Jun 27, 2026 | 08:18 AMमुंबई में बम धमाके की धमकी के बाद हाई अलर्ट, दिल्ली कंट्रोल रूम में आए फोन कॉल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Jun 27, 2026 | 07:59 AMचंद्रपुर के मोरवा में बनेगा मॉडर्न एयरपोर्ट, सरकार ने रनवे विस्तार और जमीन अधिग्रहण पर दिया भरोसा
Jun 27, 2026 | 07:59 AMनवभारत संपादकीय: शादी के कार्ड पर जन्मतिथि अनिवार्य? क्या इससे रुक पाएंगे बाल विवाह
Jun 27, 2026 | 07:59 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














