- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci Selects Kishan Kumar Singh From Bihar In India Under 19 Team For Australia Tour
टीम इंडिया में शामिल हुआ बिहार का एक और लाल, वैभव सूर्यवंशी के साथ ऑस्ट्रेलिया में मचाएगा धमाल
India Under-19 Team: बीसीसीआई ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम की घोषणा की है। इस टीम में वैभव सूर्यवंशी के अलावा बिहार के एक और खिलाड़ी की एंट्री हुई है।
- Written By: अभिषेक सिंह

वैभव सूर्यवंशी व किशन कुमार सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Kishan Kumar Singh: वैभव सूर्यवंशी के बाद अब बिहार के एक और बेटे की भारतीय टीम में एंट्री हो गई है। बीसीसीआई ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा की है। जूनियर क्रिकेट समिति ने एक बार फिर आयुष म्हात्रे को कप्तानी की ज़िम्मेदारी सौंपी है।
इस टीम में बिहार के दो युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वैभव सूर्यवंशी भी टीम का हिस्सा हैं और उनके अलावा बिहार के एक और खिलाड़ी की टीम में एंट्री हुई है। किशन सिंह को पहली बार अंडर-19 टीम में मौका मिला है, जबकि वैभव अपनी बल्लेबाज़ी के लिए पहले से ही चर्चा में हैं।
आखिर कौन हैं किशन कुमार सिंह?
किशन कुमार सिंह भागलपुर ज़िले के एक छोटे से गांव नंदलालपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता किसान हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रही है। संसाधनों की कमी के बावजूद किशन ने कभी हार नहीं मानी।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
RR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
गलियों में प्रैक्टिस करते थे किशन
गांव में कोई मैदान या सुविधा नहीं थी, लेकिन क्रिकेट के प्रति किशन का जुनून इतना गहरा था कि वह गलियों में अभ्यास करते थे। कभी-कभी तो वह 6 किलोमीटर दूर मैदान में गेंदबाज़ी करने भी जाते थे। किशन की प्रतिभा को पहचानकर उनके माता-पिता ने उन्हें इलाहाबाद भेज दिया।
नेहरा क्रिकेट एकेडमी से आया निखार
इलाहाबाद में किशन अपनी मौसी के पास रहे और पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट पर भी ध्यान देने लगे। यहीं पर उन्होंने आशीष नेहरा की क्रिकेट अकादमी ज्वाइन की, जिससे उनकी गेंदबाजी में निखार आया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज किशन अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की अंडर-19 टीम में खेलने के लिए तैयार हैं।
वैभव सूर्यवंशी पर भी रहेंगी निगाहें
दूसरी ओर, समस्तीपुर के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 टीम में अपनी मौजूदगी से पहले ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच चुके हैं। वे अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। आईपीएल में उनकी बल्लेबाजी का जलवा पूरी दुनिया ने देखा है।
यह भी पढ़ें: कंधा टूटा-जज्बा नहीं! इंडिया ने जीता मैच…लेकिन इस क्रिस वोक्स का मुरीद हो गया ओवल, देखें- Video
यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्रशंसकों को उम्मीद है कि वैभव अपनी बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों को खूब परेशान करेंगे। किशन की गेंदबाजी और वैभव की बल्लेबाजी मिलकर टीम इंडिया को काफी ज्यादा मजबूती प्रदान करेगी।
Bcci selects kishan kumar singh from bihar in india under 19 team for australia tour
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे के हाथों में कमान
May 18, 2026 | 03:59 PMNEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
May 18, 2026 | 03:25 PMइंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














