‘होली की रंग…’, BCCI सचिव देवजीत सैकिया और गौतम गंभीर ने दी होली की शुभकामनाएं
Gautam Gambhir Holi Wishes: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल से पहले होली की खुशियों में रंगी। बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया और गौतम गंभीर ने दी शुभकामनाएं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
गौतम गंभीर और अजीत अगरकर (फोटो-सोशल मीडिया)
Devajit Saikia Leads Holi Wishes: भारत में त्योहारों का मौसम अपने पूरे उत्साह के साथ शुरू हो गया है, और होली की खुशियां हर तरफ दिखाई दे रही हैं। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया और हेड कोच गौतम गंभीर ने शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि रंगों का त्योहार सभी की जिंदगी में खुशियां और आनंद लाएगा। भारतीय टीम को 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलना है। जबकि फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा।
भारतीय टीम 8 मार्च को पूरे भारतवासी का बेहतरीन तौहफा दे सकती है। अगर भारतीय टीम इस बार वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही तो लगातार दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। वहीं होली को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने लिखा, “सभी को बहुत-बहुत खुश और रंगीन होली की शुभकामनाएं।”
बीसीसीआई सेक्रेटरी ने होली को लेकर क्या कहा?
बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “होली के रंग आपकी जिंदगी में खुशियां, आनंद और समृद्धि भर दें। एक मजेदार सेलिब्रेशन की शुभकामनाएं।” बीसीसीआई के अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी होली की बधाई दी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ‘एक्स’ पर लिखा कि होली मनाने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
सम्बंधित ख़बरें
ये सवाल क्यों पूछ रहे हैं? रिटायरमेंट के सवाल पर भड़कीं हरमनप्रीत, कप्तान के जवाब से छाया सन्नाटा- VIDEO
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में नीतीश-दुबे समेत 3 पेसर्स की मौजूदगी, कैसे प्रिंस यादव को मिलेगी प्लेइंग-XI में जगह?
Rajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
‘हमेशा लगा कि वह स्पेशल खिलाड़ी हैं’, फ्रेंच ओपन जीतने पर सचिन तेंदुलकर ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को दी बधाई
इससे पहले मंगलवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, भारत के दिग्गज विराट कोहली और क्रिकेट जगत के कई मौजूदा और पूर्व सदस्यों ने होली के मौके पर फैंस को शुभकामनाएं दी थीं। तेंदुलकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, “होली की शुभकामनाएं। उम्मीद है यह दिन आपके लिए सकारात्मकता, अच्छी सेहत और ढेर सारे खुशी के पल लेकर आए। अगर आप पूरी तरह भीग भी जाते हैं, तो इसे एक विनिंग परफॉर्मेंस समझें।”
विराट कोहली और कुंबले ने भी दी बधाई
वहीं, विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में लिखा था, “होली की शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार आपकी जिंदगी में सफलता, खुशी और सकारात्मकता लाए।”
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल से पहले बप्पा के शरण में पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, जीत के लिए की प्रार्थना
वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, “सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। रंगों का यह खूबसूरत त्योहार आपकी जिंदगी को खुशियों, अच्छी सेहत और नई शुरुआत से भर दे। यह खुशी के रंग, हंसी के पल और ऐसे रिश्ते लाए जो और भी मजबूत हों।”
वानखेड़े में खेला जाएगा सेमीफाइनल
फिलहाल भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप-2026 में व्यस्त है। टीम इंडिया इंग्लैंड के विरुद्ध सेमीफाइनल मुकाबले की तैयारी में जुटी है। यह मैच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।
