Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘खेल को मुमकिन बनाने वालों…’, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने अनसंग हीरो की तारीफ में पढ़े कसीदे

Devajit Saikia: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बारिश के बावजूद समय पर मैच कराने के लिए बरसापारा स्टेडियम के मैदानकर्मियों की सराहना की, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को 8 विकेट से हराया।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Mar 31, 2026 | 02:15 PM

मैदानकर्मी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

BCCI Secretary Devajit Saikia: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम के मैदानकर्मियों की जमकर तारीफ की है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से मैदान की स्थिति काफी खराब थी और राजस्थान रॉयल्स व चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होने वाला मुकाबला तय समय पर शुरू होना मुश्किल नजर आ रहा था। हालांकि, मैदानकर्मियों की कड़ी मेहनत के चलते मैच समय पर शुरू हुआ और ग्राउंड पर किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई।

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम के मैदानकर्मियों की प्रशंसा करते हुए देवजीत सैकिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा, “पर्दे के पीछे के गुमनाम हीरोज को सलाम। पिछले कई दिनों से लगातार बारिश और तय समय से लगभग एक घंटे पहले तक बौछारें पड़ने के बावजूद बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच ठीक समय पर शुरू हुआ।

Kudos to the unsung heroes behind the scenes!
Despite relentless rainfall over the past several days—and even showers till just about an hour before the scheduled start—the match between Rajasthan Royals and Chennai Super Kings at the ACA Stadium commenced right on time… pic.twitter.com/Lm6ikdcmSA
— Devajit LON Saikia (@lonsaikia) March 31, 2026

सम्बंधित ख़बरें

Salim Durani: अफगान मूल का वो भारतीय क्रिकेटर, जो बने अर्जुन पुरस्कार पाने वाले पहले खिलाड़ी

Ranjit Singh: जामनगर के महाराज, जिन्होंने अंग्रेजों की टीम में अपनी धाक जमाई

IPL 2026: मुश्किल वक्त में दिल्ली कैपिटल्स के खूब काम आए समीर रिजवी, लखनऊ सुपर जाएंट्स 6 विकेट से हारी मुकाबला

मोहसिन खान ने DC के खिलाफ दिखाया दम, दो साल बाद वापसी और तीसरी ही गेंद पर झटका विकेट

यह शानदार कामयाबी हमारे क्यूरेटर और मैदानकर्मियों के समर्पण, विशेषज्ञता और बिना थके कोशिशों का सबूत है। उनकी कार्यकुशलता ने यह पक्का किया कि खेलने के हालात सभी मुश्किलों के बावजूद मैच के लिए तैयार थे। चाहे बारिश हो या फिर धूप, इन चुपचाप योगदान देने वालों को एक बड़ा सलाम जो खेल को मुमकिन बनाते हैं।”

राजस्थान रॉयल्स ने जीता मुकाबला

मैदानकर्मियों की मेहनत राजस्थान रॉयल्स के पक्ष में भी गई। राजस्थान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की पूरी टीम 127 रन बनाकर ढेर हो गई। टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। चेन्नई की तरफ से सर्वाधिक 43 रन जेमी ओवरटन ने बनाए।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: राजस्थान ने पहला मुकाबला जीतते ही मारी लंबी छलांग, टॉप पर पहुंची रॉयल्स की टीम

गेंदबाजी में राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि नांद्रे बर्गर ने 26 रन खर्च करके 2 विकेट चटकाए। 128 रनों के लक्ष्य को राजस्थान ने सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, यशस्वी जायसवाल 36 गेंदों में 38 रन बनाकर नाबाद रहे।

Bcci secretary devajit saikia praises curators and groundsmen after rr vs csk match

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 31, 2026 | 02:15 PM

Topics:  

  • BCCI
  • BCCI IPL
  • Cricket
  • Devajit Saikia
  • IPL 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.