IPL 2026 के दौरान BCCI का बड़ा प्लान, दो टी20 टीमों के लिए 35 खिलाड़ियों का होगा चयन; अय्यर बनेंगे कप्तान
BCCI: आईपीएल 2026 के दौरान बीसीसीआई दो टी20 टीमों के लिए 35 खिलाड़ियों का पूल तैयार कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक श्रेयस अय्यर कप्तान बनेंगे। वहीं कई युवा खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिलेगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टी20 टीम ट्रॉफी के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)
BCCI Makes Two Indian T20I Teams: भारतीय क्रिकेट अब एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है। बढ़ते इंटरनेशनल शेड्यूल और एक साथ होने वाले टूर्नामेंट्स के लिए मैनेजमेंट ने नई रणनीति तैयार कर ली है। साल के अंत में एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज एक समय पर ही होने वाली है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अब 30 से 35 खिलाड़ियों का एक मजबूत पूल लगभग तैयार कर लिया है।
इसका सीधा मतलब यह है कि अब भारत एक समय पर दो अलग-अलग टी20 मुकाबले खेल सकता है। यह कदम सिर्फ एशियन गेम्स को देखते हुए नहीं बल्कि भविष्य को देखते हुए किया जा रहा है। बीसीसीआई अब आगे की प्लानिंग भी कर रही है, जहां बेंच स्ट्रेंथ को उतना ही मजबूत बनाया जा रहा है जितनी प्लेइंग इलेवन होती है।
आयरलैंड दौरे पर मिलेगा कई नए खिलाड़ियों को मौका
एनडीटीवी के एक रिपोर्ट के मुताबिक, आगामी आयरलैंड दौरा इस प्लान का पहला टेस्टिंग ग्राउंड साबित हो सकता है। परंपरागत तौर पर इस तरह के दौरे युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार यह एक बड़े टैलेंट पूल को परखने का मंच बन सकता है, जो एशियन गेम्स तक जारी रहेगा। ऐसे में बीसीसीआई की नजरें कई खिलाड़ियों पर है, जो आयरलैंड के दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स तक बने रह सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी; बुमराह बाहर, टीम इंडिया में 3 बदलाव
BCCI ने बॉम्बे हाई कोर्ट में रखा अपना पक्ष, OCI कार्डधारकों को नहीं मिलेगी घरेलू क्रिकेट में एंट्री
यह भी पढ़ें: मैदान पर ही फूट-फूट कर रोने लगे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, VIDEO देख पसीज जाएगा आपका दिल, मैच के बाद क्या हुआ?
आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे कई युवा खिलाड़ी चयनकर्ताओं की नजर में हैं। बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, प्रियांश आर्य और अंगकृष रघुवंशी जैसे नाम उभरकर सामने आए हैं, जिन्होंने अपनी आक्रामक शैली से खास पहचान बनाई है। वहीं रजत पाटीदार और आयुष बडोनी भी इस रेस में पीछे नहीं हैं।
इन खिलाड़ियों पर भी है नजरें
ऑलराउंडर विभाग में शशांक सिंह और अनुकूल रॉय जैसे खिलाड़ी टीम को संतुलन दे सकते हैं, जबकि गेंदबाजी में रवि बिश्नोई के साथ खलील अहमद, प्रसिद्ध कृष्णा और कार्तिक त्यागी जैसे विकल्प मौजूद हैं। विकेटकीपिंग में ध्रुव जुरेल एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरे हैं, जबकि कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को सौंपी जा सकती है।
BCCI अब एक टीम पर निर्भर नहीं रहना चाहती
यह पूरा प्लान इस बात का संकेत है कि भारतीय क्रिकेट अब सिर्फ एक टीम पर निर्भर नहीं रहना चाहता, बल्कि एक ऐसी समानांतर ताकत तैयार कर रहा है जो किसी भी वक्त इंटरनेशनल मंच पर उतर सके। बदलते क्रिकेट कैलेंडर को देखते हुए, दो मजबूत टी20 टीमों का होना जल्द ही भारत की जरूरत बन सकता है और BCCI इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है।
