Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BCCI ने घरेलू क्रिकेट से इम्पैक्ट प्लेयर का नियम हटाया, आईपीएल में लागू है यह रूल

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के लिए 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम को खत्म करने का फैसला किया है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Oct 14, 2024 | 11:24 PM

बीसीसीआई (फोटो-बीसीसीआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के लिए ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को खत्म करने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने इस फैसले को सभी राज्यों संघों को सूचित कर दिया है।

‘इम्पैक्ट प्लेयर’ प्रावधान को कुछ साल पहले इस टूर्नामेंट में लागू किया गया था, जिसके बाद इसे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी लागू किया गया था। हालांकि, बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि यह नियम मौजूदा सत्र के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से हटा दिया जाएगा।

इस निर्णय के पीछे का कारण यह है कि ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम ने पिछले IPL सत्र में 250 रन से अधिक का स्कोर कई बार बना। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सहित कई खिलाड़ियों ने इस नियम की आलोचना की है। रोहित ने एक पॉडकास्ट में कहा कि इससे ऑलराउंडर खिलाड़ी खत्म हो जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

Ranji Trophy में उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को हराकर पहली बार पहुंची सेमीफाइनल में

BCCI का बड़ा फैसला: जेमिमा का प्रमोशन तो विराट-रोहित का डिमोशन तय! A कैटेगरी में रह गए सिर्फ 3 खिलाड़ी

Under-19 World Cup का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम पर मेहरबान हुआ BCCI, कर दिया करोड़ों के इनाम का ऐलान

वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी…लेकिन फिर भी नहीं हो सकता टीम इंडिया में चयन, जान लें ICC का नियम

यह भी पढ़ें: Ranji Trophy: 42 बार की विजेता मुंबई को बड़ौदा ने हराया, भार्गव भट्ट के फिरकी के आगे नतमस्तक हुए पूर्व चैंपियन

सौराष्ट्र के मुख्य कोच नीरज ओडेदरा ने बीसीसीआई के इस फैसले का स्वागत किया है, यह कहते हुए कि “यह अच्छा बदलाव है। यह आईसीसी के प्रमुख टूर्नामेंटों का हिस्सा नहीं है, इसलिए यह उन क्रिकेटरों के लिए फायदेमंद होगा जो घरेलू सत्र के बाद भारत के लिए खेलना चाहते हैं।”

क्या है इम्पैक्ट प्लेयर नियम

  • इम्पैक्ट रूल में टीम टॉस के समय 4 सबस्टीट्यूड प्लेयर्स के नाम देती है।
  • इन प्लेयर्स में से किसी एक को मैच के दौरान उपयोग किया जा सकता है।
  • इम्पैक्ट प्लेयर रूल को 14वें ओवर से पहले यूज करना रहता है।
  • इस रूल के तहत एक खिलाड़ी को बाहर जाना होता है और उसकी जगह दूसरे खिलाड़ी मैदान में आता है।
  • इसके बाद बाहर गए प्लेयर को मैच के दौरान फिर से शामिल नहीं किया जा सकता है।

इससे पहले साल 2005 में ICC सब्सटीट्यूट का यह नियम आजमा चुका है। तब इसे ‘सुपर सब’ के नाम से जाना जाता था। बिग बैश में भी ऐसा नियम है। ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग में इसे एक्‍स फैक्‍टर के नाम से जाना जाता है।

Bcci removed the rule of impact player from domestic cricket this rule is applicable in ipl

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 14, 2024 | 11:24 PM

Topics:  

  • BCCI

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.